एक्सप्लोरर

बिहार: पिछली बार उम्मीदवार रहे बीजेपी के कई नेता मैदान से हो सकते हैं बाहर

पिछली बार बीजेपी ने बिहार में 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार वह 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पांच सीटें सहयोगियों के खाते में चली गई है. इस बार संभावना है कि कई ऐसे नेता जो 2014 में बीजेपी के उम्मीदवार थे उन्हें टिकट नहीं मिलेगा.

Lok Sabha Election 2019: देश में 17वीं लोकसभा के लिये होने वाले चुनाव में बीजेपी बिहार में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. यहां सहयोगी दलों के लिए सीटें छोड़ने की वजह से पांच वर्तमान सांसदों सहित पिछली बार उम्मीदवार रहे बीजेपी के करीब दर्जन भर नेता चुनावी समर में नहीं दिखेंगे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से 30 सीटों पर लड़ी थी और तब बीजेपी और उसके दो सहयोगी दल आरएलएसपी और एलजेपी ने मिलकर 31 सीटों पर सफलता हासिल की थी. इस बार बीजेपी के साथ आरएलएसपी के स्थान पर सहयोगी दल जेडीयू है.

पिछले चुनाव में जिन आठ सीटों पर बीजेपी हारी थी, उसमें सिर्फ एक सीट अररिया ऐसी है, जिस पर इस बार वह चुनाव लड़ रही है. उसकी हारी हुई अन्य सभी सात सीटें जेडीयू के खाते में जा रही हैं. बीजेपी अपनी जीती हुई पांच सीटें गया, गोपालगंज, वाल्मीकिनगर, झंझारपुर और सीवान सहयोगी दल को देने जा रही है. वहीं पिछली बार बीजेपी की जीती हुई नवादा सीट सहयोगी दल एलजेपी के खाते में गई है. इस तरह बीजेपी के पास 17 सीटों में 14 सीटें ऐसी हैं जिसपर उसके मौजूदा सांसद के ही चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों में बीजेपी की पांच वर्तमान सीट जेडीयू के हिस्से में चली गई. इसमें वाल्मीकिनगर शामिल है जहां से पिछली बार सतीश चंद्र दूबे बीजेपी के टिकट पर विजयी हुए थे. उसी तरह झंझारपुर के सांसद वीरेन्द्र कुमार चौधरी जेडीयू से बीजेपी में आकर चुनाव जीते थे पर वे भी बीजेपी से चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं. बीएसपी छोड़कर आने वाले गोपालगंज के सांसद बने जनक राम को बीजेपी का टिकट नहीं मिलने वाला है. सीवान से ओम प्रकाश यादव और गया से हरि मांझी बीजेपी के सांसद हैं और इस बार ये दोनों सीटें जेडीयू के खाते में चली गई है.

वहीं, पिछली बार आठ सीटों पर दूसरे स्थान पर रहने वाली बीजेपी अररिया को छोड़ बाकी सात सीटों पर इस बार चुनाव नहीं लड़ेगी. भागलपुर से चुनावी मैदान में उतरने वाले शाहनवाज हुसैन की सीट भी इस बार जेडीयू के हिस्से में चली गई. शाहनवाज हुसैन 9,485 वोट से चुनाव हार गए थे. इसी तरह पिछली बार किशनगंज से हाथ आजमाने वाले डॉ. दिलीप जायसवाल की सीट भी जेडीयू के हिस्से में चली गई. हालांकि अररिया के संभावित दावेदारों में शाहनवाज हुसैन, डॉ. दिलीप जायसवाल के साथ ही प्रदीप सिंह के नाम की भी चर्चा है.

कटिहार से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले निखिल चौधरी, मधेपुरा के प्रत्याशी विजय कुशवाहा, सुपौल के कामेश्वर चौपाल और बांका से चुनाव लड़ने वालीं पुतुल कुमारी की सीट भी सहयोगी दल को चली गई है. ऐसे में बीजेपी से चुनावी दंगल में इनके उतरने की संभावना नहीं दिखती है.

बीजेपी को 17 लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर ही नये उम्मीदवार खोजने की जरूरत दिख रही है. इनमें अररिया, पटना साहिब और दरभंगा सीट शामिल है. पटना साहिब सीट के मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से असंतुष्ट हैं जबकि दरभंगा के कीर्ति झा आजाद बीजेपी से रिश्ता तोड़ चुके हैं. पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के चुनाव लड़ने की अटकलें सबसे ज्यादा चल रही हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धूमधाम की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिरे', MLC चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश
'धूमधाम की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिरे', MLC चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget