एक्सप्लोरर

बिहार: दूसरे चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 62.52% वोटिंग

पांचों सीटों पर वोटर्स की कुल संख्या 85 लाख 91 हजार 382 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 45 लाख 11 हजार 858 है. वहीं 40 लाख 79 हजार 249 है महिला मतदाता और थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 275 है.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान के दौरान 6 बजे तक करीब 62.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि 6 बजे तक किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में क्रमश: 64.10 प्रतिशत, 68.20 प्रतिशत, 64.50 प्रतिशत, 58.20 प्रतिशत और 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो 2014 के आम चुनावों के मतदान 61.93 प्रतिशत से लगभग 0.59 प्रतिशत अधिक रहा.

श्रीनिवास ने बताया कि इन पांचों संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 85 लाख 91 हजार 382 है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 45 लाख 11 हजार 858 है और महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 79 हजार 249 है. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 275 है. उन्होंने ने आज के मतदान को शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि इन लोकसभा क्षेत्रों में सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 8644 मतदान केंद्र बनाए गए थे. मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बांका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शंभुगंज थाना अंतर्गत रामनचुआ गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 59 में बोगस मतदान का सहारा लेने वालों द्वारा पथराव किए जाने पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को उन्हें नियंत्रित करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि बांका लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जमुई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 232 पर असमाजिक तत्वों द्वारा बैलेट युनिट को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के कारण वहां 20 अप्रैल को पुनर्मतदान कराया जाएगा.

श्रीनिवास ने बताया कि भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के नौगछिया और बांका लोकसभा क्षेत्र में कुल दो मतदान केंद्रों पर विकास कार्य नहीं होने के कारण लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया. इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 68 उम्मीदवारों जिनमें तीन महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं, के भाग्य का फैसला आज इवीएम में कैद हो गया. सबसे अधिक बांका में 20 और भागलपुर और कटिहार में नौ-नौ उम्मीदवार हैं.

बीजेपी 2014 में इन सभी पांचों सीटों पर असफल रही थी. एनडीए में सीटों के बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के खाते में जाने ये सीटें गयी थी. जेडीयू के जिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में कैद हो गया उनमें पूर्णिया से अपने मौजूदा सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, भागलपुर से अजय मंडल, बांका से गिरधारी यादव, कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी और किशनगंज से महमूद अशरफ शामिल हैं.

विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी के भागलपुर से वर्तमान सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और बांका से मौजूदा सांसद जयप्रकाश नारायण यादव जबकि किशनगंज से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद और पूर्णिया से उदय सिंह के भाग्य का फैसला भी आज इवीएम में कैद हो गया. किशनगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार अख्तरूल इमान और बांका से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार पुतुल देवी का चुनावी भविष्य भी आज ईवीएम में कैद हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget