एक्सप्लोरर

कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में दी ढील, अनेक पाबंदिया हटाईं

कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इसमें बड़ी खबर ये है कि रविवार को छोड़कर कर्नाटक के अंदर रेल सेवाओं को मंजूरी दी गई है. अलग-अलग जिलों में जाने के लिए बस सेवा और नगरीय बस सेवा भी कल से शुरू होगी.

बेंगलुरु: केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को फैसले लेने की खुली छूट देने के बाद कर्नाटक मुख्यमंत्री ने आज बैठक के बाद कई नए फैसले लिए हैं. सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन के नियमों में और ढील देते हुए रेड जोन और निषिद्ध जोन को छोड़ कर राज्य के सभी चार परिवहन निगमों को बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने बताया कि ''कर्नाटक में सिर्फ सड़क राज्य परिवहन निगम की बसें और प्राइवेट बसें ही चलेंगी. कंटेनमेंट ज़ोन्स में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों अनुमति दी जाएगी. रविवार को पूरे राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन रहा करेगा.'' येदियुरप्पा ने आगे कहा कि ''सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी. सभी ट्रेनों को राज्य के भीतर चलने की अनुमति दी जाएगी. हमने 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है.''

लॉकडाउन 4 में अब कर्नाटक में ये छूट मिलेगी....

  • अलग-अलग जिलों में जाने के लिए बस सेवा और नगरीय बस सेवा भी कल से शुरू होगी.
  • टैक्सी और ऑटो को भी कल से चलने की अनुमति मिलेगी.
  • कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर ट्रांसपोर्ट को अनुमति दी जाएगी लेकिन लॉक डाउन के नियमों का पालन भी होगा.
  • पब्लिक पार्क को भी कल से खोल दिया जाएगा, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा.
  • गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार 31 मई तक उन सभी विषयों पर पाबंदी होगी जिसकी हिदायत केंद्र सरकार ने दी है.
  • 31 मई तक दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में भेजा जाना अनिवार्य होगा.
  • कर्नाटक के अंदर ट्रेन सेवाओं को भी मंजूरी.
  • रविवार को इन सब पर पाबंदी होगी.
  • सभी स्टैंड अलोन दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी.
  • सैलून खोलने की अनुमति.
  • कर्फ्यू शाम सात से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा.
  • तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल से लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, इन चार राज्यों से लोग कर्नाटक नहीं पहुंच पाएंगे.
  Lockdown 4: केंद्र ने कहा- गाइडलाइन में शामिल प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकते राज्य मेरठ: लॉकडाउन में फंसे 1600 मजदूरों को लेकर बिहार रवाना होगी श्रमिक एक्सप्रेस, स्टेशन पर उमड़ी भीड़
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'

वीडियोज

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget