एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए: राहुल गांधी

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि शेल्टर हाऊस के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीते एक साल में बिहार में अपराध की संख्या बढ़ गई है. गैंगरेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

नई दिल्ली: मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर आज आरेजडी दिल्ली के जंतर मंतर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ धरना दे रही है. इसमें शामिल होने के लिए शरद यादव और लेफ्ट नेता डी राजा पहुंचे. शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने कहा था कि राहुल गाधी भी इसमें शामिल होंगे. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, हम और शरद यादव की पार्टी इस धरने का समर्थन कर रही है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि शेल्टर हाऊस के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीते एक साल में बिहार में अपराध की संख्या बढ़ गई है. गैंगरेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के रिपोर्ट आने के दो महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की गई और उसमें से भी ब्रजेश ठाकुर का नाम गायब था.

                              LIVE UPDATE

7:45 PM: राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.

7:38 PM: तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग ने यहां आकर ये साबित कर दिया है कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति न हो अन्याय सबके सामने आता है, हम सब मिलकर उन्हें जेल में भेजने का काम करेंगे. शेल्टर होम बेसहारा लड़कियों के लिए था, जिनका दुनिया में कोई और नहीं था, उनका शोषण होता रहा. सबलोग चाहते हैं कि दरिंदो को फांसी हो, लड़कियों के साथ न्याय हो.

7:29 PM: तेजस्वी के धरने में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी.

6:58 PM: अरविंद केजरीवाल ने मंच से कहा कि 40 बेटियों के साथ न्याय नहीं हुआ है, न्याय दिलाने के लिए हम एकसाथ यहां आए हैं. निर्भया के साथ गलत काम हुआ था तो UPA का सिंहासन डोल गया था और यहां तो 40 निर्भयाओं के साथ गलत काम हुआ है. इसलिए बीजेपी के सिंहासन को 40 बार हिला देना है.

6:33 PM: आरजेडी के धरने में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल.

नीतीश कुमार को दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए: राहुल गांधी

जेडीयू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुजफ्फरपुर आश्रय गृह बलात्कार मामलों के विरोध में राजेडी के प्रस्तावित प्रदर्शन से दूरी बनाने को कहा है. जेडीयू ने कहा कि वे आदर्शवादी राजनीति के लिए जाने जाते हैं जबकि लालू प्रसाद नीत पार्टी ‘जंगलराज और अपराधों’ के लिए प्रसिद्ध है. जेडीयू प्रवक्ता के सी त्यागी ने राहुल गांधी और केजरीवाल से इस प्रदर्शन से दूर रहने को कहा. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुजफ्फरपुर मामले के विरोध में कल यहां जंतर-मंतर पर धरना और कैंडल लाइट मार्च की योजना है जिसमें राहुल गांधी और केजरीवाल को भी आमंत्रित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget