एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव : संवैधानिक तरीके से राम मंदिर बनाएंगे-अमित शाह

लखनऊ: यूपी विधानसभा को जीतने के लिए अपना कमर कस चुकी बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में राम मंदिर का जिक्र किया है. फ्री लैपटॉप के साथ एक जीबी इंटरनेट फ्री, वाई फाई की सुविधा, तीन तलाक पर प्रदेश की महिलाओं की राय जैसे अहम मुद्दे बीजेपी की घोषणापत्र में है.

 मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी के घोषणापत्र की अहम बातें

LIVE UPDATES:

बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में यूपी के विकास के 9 मुद्दों को शामिल किया गया है. इसमें महिला सुरक्षा से लेकर युवाओं को रोजगार और किसानों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. यूपी चुनाव: BJP के घोषणापत्र की पूरी जानकारी

  • अमित शाह ने कहा- संवैधानिक दायरे में रहते हुए जल्द से जल्द राम मंदिर बनाएंगे.
  • अमित शाह ने कहा- 6 शहरों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की शुरूआत करेंगे. यूपी में 25 नए मेडिकल कॉलेज बनाएंगे.  महिला सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे. महिलाओं के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे.
  • अमित शाह ने कहा- कानपुर और गोरखपुर में मेट्रो चलाएंगे. नोएडा और लखनऊ मेट्रो का विस्तार करेंगे.
  • अमित शाह ने कहा- पांच साल में हर घर में 24 घंटे बिजली पहुंचाएंगे. सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन पहुंचाएंगे. गरीबों को तीन रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल देना होगा.
  • अमित शाह ने कहा-  कॉलेज में फ्री WiFi मिलेगा. लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी.
  • अमित शाह ने कहा- मजदूरों को 2 लाख तक फ्री बीमा देंगे. हर गांव को तहसील सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा.
  • अमित शाह ने कहा- हर युवा को रोजगार मिलेगा. युवाओं को बिना भेदभाव लैपटॉप दिया जाएगा. जानवरों के अवैध कत्लखाने बंद होंगे.
  • अमित शाह ने कहा- अपराधियों पर फौरन ही कार्रवाई की जाएगी. 45 दिन के अंदर अपराधी जेल में जाएंगे.
  • अमित शाह ने कहा- डेयरी विकास फंड का गठन होगा, गन्ना किसानों को तुरंत ही भुगतान किया जाएगा. किसानों से कर्ज पर ब्याज नहीं लिया जाएगा. कषि मजदूरों को दो लाख का बीमा दिया जाएगा.
  • अमित शाह ने कहा-  यूपी को ढ़ाई साल में 2.5 लाख करोड़ रूपया दिया. अखिलेश यादव इसका हिसाब दें.
  • अमित शाह ने कहा- हमने परिवार और जाति की राजनीति नहीं की है, हमने सिद्धांतों की और विकास की राजनीति की है. यूपी में परिवारवाद का अंत होगा.
  • अमित शाह ने कहा- यूपी के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को यूपी की जनता ने खुलकर आशीर्वाद दिया है.
  • अमित शाह ने कहा- इस बार यूपी में बीजेपी की सरकार बनेगी. यूपी में हमने 30 लाख लोगों से उनकी राय जानी है. पिछले 15 साल में यूपी बहुत पीछे चला गया है.
  • अमित शाह के साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.

यहां पर अमित शाह का देखें LIVE:

गौरतलब है कि बीजेपी ने अब तक 371 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें से 80 दलित और करीब 130 विभिन्न पिछड़ी जाति के उम्मीदवार हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 80 सीटों में 71 पर जीत दर्ज की थी. हालांकि विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है जबकि बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है.

यूपी की 403 सीटों विधासभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होना है, जिसकी शुरुआत 11 फरवरी को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप
शिमला: पूर्व SSP संजीव कुमार गांधी पर केस, सरकारी फंड से गड़बड़ी का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget