एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: पहले चरण में भारी मतदान, पड़े करीब 64 फीसदी वोट

लखनऊ: आज पश्चिमी यूपी के 15 ज़िलों की 73 सीटों पर मतदान जारी है. करीब 2 करोड़ साठ लाख वोटर कुल 839 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, इन उम्मीदवारों में 77 महिलाएं भी शामिल हैं. 73 सीटों के लिए 26,823 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 826 कंपनियां तैनात की गई हैं. पोलिंग बूथों पर सुबह से ही भीड़ है.

LIVE UPDATES:

      • पश्चिमी यूपी के 15 ज़िलों की 73 सीटों पर सुबह 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान हो चुका है. गाजियाबाद में 1 बजे तक 37.56, हापुड़ में तीनों विधानसभा पर 36, मुजफ्फरनगर में 42 फीसदी मतदान, नोएडा में 36 और अलीगढ़ में  38 फीसदी मतदान हो चुका है.
    • जिलों के हिसाब से 11 बजे तक मुजफ्फरनगर में 11 बजे तक 27 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. वहीं, आगरा में 39, शामली में 29, मथुरा में 25 और मेरठ-बागपत में 26 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.
    • सरधना में बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम के भाई गगन सोम को पोलिंग बूथ के अंदर पिस्तौल ले जाने के आरोप में हिरासत में ले लिया है.
 
  • राजनाथ सिंह नेकहा- यूपी में में पहले चरण का मतदान प्रारम्भ हो गया है. मतदाताओं से अपील है कि वे बड़ी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें.
  • सरधना से बीजेपी के उम्मीदवार संगीत सोम भी वोट देने पहुंचे.
यूपी चुनाव: पहले चरण में भारी मतदान, पड़े करीब 64 फीसदी वोट
  • मथुरा के बलदेव में ईवीएम खराब होने से वोटिंग फिलहाल रुक गई है. आज ईवीएम खराब होने का ये पहला मामला है.
यूपी चुनाव: पहले चरण में भारी मतदान, पड़े करीब 64 फीसदी वोट
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है.
  • मथुरा के वृंदावन विधानसभा सीट से बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा को मैदान में उतारा है. वह भी सुबह मतदान करने पहुंचे. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस बार प्रदेश में बीजेपी की आंधी चलेगी. इस आंधी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उड़ जाएंगी.
यूपी चुनाव: पहले चरण में भारी मतदान, पड़े करीब 64 फीसदी वोट
  • शामली के थाना भवन में दिखी लोगों की लंबी कतारें.
यूपी चुनाव: पहले चरण में भारी मतदान, पड़े करीब 64 फीसदी वोट
  • मथुरा में वोट देने के लिए अपनी बार का इंतजार कर रहे हैं लोग.
आज से उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना शुरू हो जाएगा. पश्चिमी यूपी में 15 जिलों की 73 सीटों पर वोटिंग होनी है, फिलहाल 73 में 24 पर एसपी, 24 पर बीएसपी, 11 पर बीजेपी, 5 पर कांग्रेस और नौ सीटों पर आरएलडी का कब्ज़ा है.

पिछले कई महीनों से पार्टियों और उम्मीदवारों ने जो मेहनत की है. आज उसके फैसले का दिन है. पश्चिमी यूपी की जनता अपने 73 उम्मीदवारों को चुनने वाली है.

जिन 15 जिलों में चुनाव होने हैं वो हैं-

मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद.

समाजवादी पार्टी जहां पारिवारिक कलह को झेलते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस अपनी पुरानी ज़मीन को साइकिल के सहारे मज़बूत करने के इरादे से उतरी है.

वहीं, बीजेपी को उम्मीद है कि लोकसभा में जैसा उसका रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन रहा है. वैसा ही प्रदर्शन वो विधानसभा चुनाव में करे. मायावती के लिए भी ये चुनाव बेहद अहम हैं, क्योंकि यूपी की राजनीति में बने रहने के लिए बीएसपी को भी इस रेस में अगर जीत नहीं तो मज़बूती चाहिए ही.

यह भी पढ़ें- यूपी में पहले चरण का चुनाव आज, पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग यूपी में पहले चरण का चुनाव आज, दांव पर है इन राजनीतिक धुरंधरों की साख! BJP के साथ मिलकर सरकार बनाने की जुगत में है BSP: अखिलेश यादव यूपी चुनाव: मौलाना जव्वाद ने भी किया BSP को समर्थन का एलान कमल का बटन दबाकर गलत वोट डलवाने की साजिश का सच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget