एक्सप्लोरर

CAA के खिलाफ लेफ्ट का बिहार बंद, कई जगहों पर ट्रेनें रोकीं, सड़कें जाम, पप्पू यादव ने किया समर्थन, आरजेडी ने खुद को किया अलग

आरजेडी को छोड़कर महागठबंधन ने लेफ्ट के बिहार बंद का समर्थन किया है.. लेफ्ट पार्टियों की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं और मोदी-अमित शाह की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं.

पटना: आज लेफ्ट पार्टियों ने बिहार बंद बुलाया है. आरजेडी को छोड़कर लेफ्ट पार्टियों के इस बंद को महागबंधन ने समर्थन दिया है. पप्पू यादव की पार्टी ने भी इसका समर्थन किया है. इसके साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने भी बंद को समर्थन दिया. राजधानी पटना से लेकर बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बंद का प्रभाव देखने को मिला. प्रदर्शनकारियों ने बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं लेफ्ट छात्र संगठन एआईएसएफ ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका और नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है. देश में बेरोजगारी महंगाई किसानों की खुदकुशी बलात्कार और अपराध में बेतहाशा इजाफा हुआ है, अर्थव्यवस्था बद से बदतर है. मंदी की मार से व्यवसाई परेशान हैं लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान देने की बजाय नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का मुद्दा उछाल कर लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है.

लेफ्ट पार्टियों की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं और मोदी-अमित शाह की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. दरभंगा में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह जानकी एक्सप्रेस के परिचालन को बाधित किया. माले नेता जंगी यादव के नेतृत्व में लगभग एक घंटे तक जानकी एक्सप्रेस के परिचालन को बाधित किया गया. दरभंगा के ही लहेरियाराय स्टेशन पर जयनगर पटना कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोका गया.

नालंदा के इसलामपुर में लोकल ट्रेन के परिचालन को माले कार्यकर्ताओं ने बाधित किया. जहानाबाद में भभुआ-पटना इंटरसिटी औप 5 पीजी पैसेंजर को हजारों माले व वाम कार्यकर्ताओं ने ट्रैक पर चढ़ कर रोक दिया है. रेल जाम करने के बाद उपरांत पटना-गया मुख्य पथ को जाम कर दिया गया है. दुकानें अधिकांश बंद हैं. बंद का नेतृत्व माले जिला श्रीनिवास शर्मा, रामबलि सिंह यादव सहित सीपीएम व सीपीआई के नेतागण शामिल हैं.

रेलवे के अतिरिक्त राज्य के मुख्य पथों को भी प्रभावित किया गया है. भाकपा-माले की केंद्रीय कमिटी के सदस्य मनोज मंजिल के नेतृत्व में आरा-सासाराम मुख्य पथ पर सैंकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने घंटो से जाम लगा रखा है, जिसकी वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. आरा शहर में भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य, जवाहर लाल सिंह, संगीता सिंह और इंसाफ मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में शहर में मार्च निकला और आरा बस स्टैंड चैक के पास जाम कर सभा की गई. जगदीशपुर के नयका टोला में सुबह के 7 बजे से ही बंद समर्थक सड़क जाम किए हुए हैं.

जगदीशपुर में भड़सरा बाजार भी बंद कराया गया. पवना बाजार में भी बंद का व्यापक असर दिख रहा है, वहां रोड को पूरी तरह जाम कर दिया गया है. इसाढ़ी बाजार में माले कार्यकर्ताओं ने आरा-मोहनियां रोड जाम किया गया. अरवल में भाकपा-माले के जिला सचिव महानंद के नेतृत्व में सैंकड़ों वाम समर्थकों ने भगत सिंह चैक को जाम कर दिया, जिसके कारण अरवल-जहानाबाद और पटना-औरंगाबाद पथ पर यातायात पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है.

मोतिहारी में माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव के नेतृत्व में बंद समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ में बंद समर्थकों ने शहर के कई मुख्य मार्गों को जाम कर दिया है. मधुबनी के रहिका में सैंकड़ों वाम कार्यकर्ता बंद कराने सड़क पर उतरे उए हैं. सिवान में माले जिला सचिव नईमुद्दीन असंारी के नेतृत्व में जेपी चैक, स्टेशन चैक चंद्रशेखर चैक (गोपालगंज मोड़) को माले कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही जाम लगा रखा है. मैरवां, दरौली व अन्य देहाती इलाकों में भी बंद का व्यापक असर दिख रहा है. कटिहार मुख्य चैराहे को बंद समर्थकों ने जाम कर रखा है. भभुआ, रोहतास, गया, नवादा, भागलपुर, गोपालगंज, अररिया आदि तमाम जगहों पर बंद का व्यापक असर दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
अनंत सिंह जाएंगे जेल? 30 अक्टूबर को सुनवाई, पीयूष प्रियदर्शी का बड़ा दावा
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget