एक्सप्लोरर

कोरोना काल नोएडा: विसर्जन के इंतजार में 150 अस्थियां, शमशान घाट का लॉकर फुल

कोरोना के चलते आवाजाही बंद है। हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि लोग मृतकों की अस्थियों का विसर्जन नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते शमशान घाट में अस्थियों के रखने की जगह नहीं बची है

नोएडा, बलराम पांडे। हिंदू धर्मशास्त्रों में दिवंगत शरीर के दाह संस्कार को अंतिम संस्कार नहीं माना गया है। मान्यता है कि अस्थि विसर्जन के बिना अंतिम संस्कार अधूरा होता है। यह भी कहा गया है कि मोक्ष के लिए अस्थियों का पवित्र नदियों में विसर्जन जरूरी है। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण दिवंगत शरीरों का दाह संस्कार तो हो गया, लेकिन श्मशान भूमि के लॉकर में बंद अस्थियां पवित्र नदियों में प्रवाहित होने का इंतजार कर रही हैं।

नोएडा में फिलहाल 150 अस्थियां अंतिम निवास में पड़ी हैं। कोरोना संक्रमण से मृत लोगों की अस्थियों को नदियों में विसर्जन की अनुमति मिलेगी या नहीं, इस पर भी प्रशासन का रुख साफ नहीं है।

कोरोन संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा है। इससे नोएडा भी अछूता नहीं है। इस जानलेवा संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में हर किसी की जिंदगी थम सी गई है। कोरोना काल में मृतकों के अंतिम संस्कार से पहले शमशान भूमि का प्रबंधन मौत के कारणों का प्रमाण मांग रहा है।

सामान्य मौत पर परिजन वहां के पंडित की मदद से दाह संस्कार करा देते हैं, लेकिन कोरोना से मरने वालों के दाह संस्कार के लिए डाक्टरों का दल आगे आता है और वह वहां के पंडितों की मदद से दाह संस्कार कराता है। लॉकडाउन के कारण अस्थियों का विसर्जन भी नहीं हो पाया है। अस्थियों से नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास के सभी लॉकर फुल हो गए। फिर प्रबंधन ने नए लॉकरों का इंतजाम किया। अंतिम निवास की देखरेख करने वाले पंडित सुनील शास्त्री के मुताबिक लगभग 150 अस्थियां लॉकर में पड़ी हैं।

कोरोना काल नोएडा: विसर्जन के इंतजार में 150 अस्थियां, शमशान घाट का लॉकर फुल

प्रदेश सरकार ने अब कुछ नियमों और शर्तों के आधार पर अस्थियों को नदियों में विसर्जित करने की अनुमति दी है, लेकिन कोरोना से हुई मौत के मामलों में कोई स्पष्ट नियम तय नहीं किए गए हैं। प्रशासन का रुख भी इस मामले में साफ नहीं है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई कहते हैं कि प्रोटोकॉल के तहत जो संभव होगा, किया जाएगा। लेकिन, प्रोटोकॉल क्या है, यह अभी साफ नहीं है।

नोएडा में अब तक तीन कोरोना संक्रमित लोगों का दाह संस्कार प्रशासन ने कराया है। इनमें एक का दाह संस्कार तो शनिवार को ही हुआ है। उन सभी की अस्थियां भी अंतिम निवास में ही पड़ी हैं। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि कोरोना संक्रमण से मृत लोगों की अस्थियां नदियों में विसर्जित करने के लिए परिजनों को दी जाएंगी या नहीं। सिर्फ इतना कहा कि जो भी प्रोटोकॉल होगा, उसका पालन किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
दिल्ली में दिवाली से पहले निपटा लें ये काम, बढ़ते AQI के बीच इन चीजों पर लगेगी रोक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget