एक्सप्लोरर

कुशीनगर: जब चुनाव प्रचार के लिए ऑटो पर बैठ गए कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह

कुशीनगर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ऑटो में सवारी कर रहे लोगों के साथ बैठकर एक किमी का सफर तय किया. चुनाव प्रचार का यह अनोखा अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए.

कुशीनगर: चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और तीन चरण बाकी हैं. सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में लगे हैं. हर कोई मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान कुशीनगर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ऑटो में सवारी कर रहे लोगों के साथ बैठकर एक किमी का सफर तय किया. चुनाव प्रचार का यह अनोखा अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए. कुशीनगर लोकसभा सीट पर चुनाव अंतिम चरण में 19 मई को होना है.

कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व गृहराज्य मंत्री और पार्टी के प्रवक्ता आरपीएन सिंह को पांचवी बार अपना प्रत्याशी बनाया है. हालांकि आरपीएन सिंह सिर्फ एक बार ही सांसद चुने गए थे. आरपीएन सिंह को कुशीनगर की जनता "राजा साहब" के नाम से पुकारती है.

चार चरण का चुनाव सम्पन्न होने के बाद चुनाव प्रचार एकदम चरम पर है. सभी उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़े नेता भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. आरपीएन सिंह कुशीनगर में अपने चुनाव प्रचार में जुटे हैं. पिछली बार 2014 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद आरपीएन इस बार यह चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं.

कुशीनगर: जब चुनाव प्रचार के लिए ऑटो पर बैठ गए कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह

वे प्रचार कर रहे थे कि एक ऑटो सवारी बैठाने के लिए रुका. आरपीएन सिंह ऑटो के पास पहुंच गए और लोगों से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने लगे. इसके बाद लोगों से मिलने के बाद वह ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठ गए और लगभग एक किमी तक का सफर तय किया.

ऑटो ड्राइवर मदन ने कहा मैं तो आज धन्य हो गया कि नेता जी आज इस गरीब के ऑटो पर बैठकर सवारी की है, साथ मे किराया भी दिया है. लोग भी बहुत खुश हुए कि राजा कहे जाने वाले पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह आज उनके साथ ऑटो का सफर कर रहे हैं. आज तक ऐसा कोई नेता मेरे ऑटो का सफर नहीं किया था. हम गरीब आदमी हैं साहब हम तो दिन भर ऑटो चलाते हैं. इसी से परिवार का भरण पोषण होता है. आज का दिन मुझे अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेगा क्योंकि आज मेरे ऑटो में नेता जी ने सफर किया.

कुशीनगर: जब चुनाव प्रचार के लिए ऑटो पर बैठ गए कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह

आरपीएन सिंह ने ऑटो की सवारी करने के सवाल पर कहा कि मैं यहीं का बेटा हूँ, जब छोटा था तो कई बार ऑटो पर बैठा था. आज प्रचार के दौरान लोगों से मिला तो ऐसा लगा इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में ऑटो का सफर कितना मुश्किल भरा है. इसीलिए मैंने भी एक किमी तक का सफर किया. अच्छा लगा सफर करके. लोगों से मिलने का एक माध्यम रहा. यह लोग अपनी बात मुझसे बताए, सरकार की गलतियों को बताया.

इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी कमियों को दूर किया जाएगा. हमारी सरकार बनेगी तो गरीबों के हित का कार्य होगा. बेरोजगारी दूर होगी. इस लोकससभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है. पूरे देश में राहुल गांधी के नाम की परिवर्तन की हवा चल चुकी है. महंगाई से लोग परेशान हैं लेकिन यह मोदी सरकार गरीबों को पूछने वाली नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget