एक्सप्लोरर

कुशीनगर: दो भाई एक ही दिन मनाते थे बर्थडे, हादसे में एक साथ गई जान

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई और सात अभी नाजुक हालात में हैं. इस घटना के बाद बच्चों के मां बाप पर तो दुख का पहाड़ टूटा ही, मौके पर पहुंचे हर शख्स की आंख नम थी.

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई और सात अभी नाजुक हालात में हैं. सुबह दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन ट्रेन से टकरा गई, जिसकी वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई. इस घटना के बाद बच्चों के मां बाप पर तो दुख का पहाड़ टूटा ही, मौके पर पहुंचे हर शख्स की आंख नम थी.

दर्द की कहानी इस हादसे में अनस और अरशद नाम के दो भाइयों मौत हो गई. अनस अपने भाई अरशद से एक साल छोटा था, लेकिन दोनों बर्थ डे एक ही दिन मनाते थे. दोनों की मौत भी साथ साथ हुई. घरवाले कहते हैं कि वैन के ड्राइवर ने दोनों की जान ले ली.

अनस सात साल का था. अरशद उससे एक साल बड़ा यानी आठ साल का था. दोनों चचेरे भाई थे. अनस और अरशद पहली क्लास में पढ़ते थे. साथ स्कूल जाना, खेलना, पढ़ना और झगड़ना भी. दोनों भाई साथ-साथ पांच जून को बर्थ डे मनाते थे. जब मौत आई तब भी दोनों साथ ही थे. मैजिक वैन में भी दोनों एक साथ ही बैठे थे.

अरशद पढनें में बहुत अच्छा था लेकिन अनस का पढ़ाई में मन ही नहीं लगता था. अरशद बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहता था, लेकिन सारे सपने उसके साथ ही चले गए. उसके बड़े भाई रमज़ान अली कहते हैं कि ड्राईवर और स्कूल वालों ने उनके भाई की जान ली है.

इस दुर्घटना के बारे में पता चलते ही माता-पिता, सगे संबंधी, पड़ोसी, दोस्त सभी इस उम्मीद में दुर्घटना वाली जगह की ओर दौड़े कि शायद उनका अपना बच्चा किसी तरह बच गया हो लेकिन उन्हें मायूसी मिली. हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वैन के चालक से लोगों ने कहा था कि रूक जाए, ट्रेन आ रही है लेकिन उसने अनसुनी कर दी. चालक खुद गंभीर रूप से घायल है और गोरखपुर मेडिकल कालेज में उसका इलाज हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget