एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: किन्नर अखाड़े को चार नये महामंडलेश्वर और एक पीठाधीश्वर

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर माईयों को महामंडलेश्वर और पीठाधीश्वर की पदवी प्रदान की है. किन्नर अखाड़े ने डॉ शिव प्रिया को जहां अन्तर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर की पदवी दी है. वहीं पायल हरसिद्धि गिरी को महाराष्ट्र का महामंडलेश्वर बनाया गया है.

प्रयागराज: प्रयागराज कुंभ मेले में पहली बार शिरकत कर रहे किन्नर अखाड़े को सोमवार को चार नये महामंडलेश्वर और एक पीठाधीश्वर मिले हैं. किन्नर अखाड़े के सेक्टर 12 स्थित शिविर में हजारों लोगों की मौजूदगी में पांच किन्नर माईयों को महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गई. उन्हें महामंडलेश्वर बनाने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पट्टाभिषेक किया गया और चादरपोशी की भी रस्म अदा की गई.

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर माईयों को महामंडलेश्वर और पीठाधीश्वर की पदवी प्रदान की है. किन्नर अखाड़े ने डॉ शिव प्रिया को जहां अन्तर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर की पदवी दी है. वहीं पायल हरसिद्धि गिरी को महाराष्ट्र का महामंडलेश्वर बनाया गया है. इसके साथ ही पुष्पा और आशा को भी किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की है।.जबकि आशा महंत को कामाख्या का पीठाधीश्वर बनाया गया है.

किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के मुताबिक चारों महामंडलेश्वर और एक पीठाधीश्वर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे. उन्होंने कहा है कि इसके बाद अभी और किन्नर माईयों को महामंडलेश्वर, श्री महंत और पीठाधीश्वर की पदवी दी जायेगी.

बता दें कि किन्नर अखाड़े की स्थापना 2016 में उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में हुई थी. लेकिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तहत आने वाले किसी अखाड़े ने किन्नर अखाड़े को मान्यता नहीं दी थी. जबकि पहली बार प्रयागराज कुम्भ में किन्नर अखाड़े को मान्यता मिली है. सबसे बड़े शैव अखाड़े श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े ने लिखित समझौते के तहत किन्नर अखाड़े को मान्यता भी प्रदान कर दी है. इसके साथ ही किन्नर अखाड़े का अपना अलग वजूद भी बचा हुआ है. किन्नर अखाड़े ने जूना अखाड़े के ही साथ प्रयागराज कुम्भ में तीनों शाही स्नान में भी हिस्सा लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget