एक्सप्लोरर

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की मां बोलीं- हेलीकॉप्टर नहीं उतरने देने के कारण हो रही कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के जिस पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी के विरोध में ममता बनर्जी मोदी सरकार से भिड़ गई हैं वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की मां अभी भी संभल के चंदौसी में रहती हैं.

संभल: पश्चिम बंगाल के जिस पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी के विरोध में ममता बनर्जी मोदी सरकार से भिड़ गई हैं वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की मां अभी भी संभल के चंदौसी में रहती हैं.

उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा," मेरा बेटा कभी कोई गलत काम कर ही नहीं सकता है. वो बहुत ईमानदार है. उसके खिलाफ कार्यवाही बदले की भावना से हुई है. हैलीकाप्टर न उतरने देने की वजह से कार्यवाही हुई है."

उन्होंने कहा,"मेरी अपने बेटे से सुबह लगभग पांच मिनट फोन पर बात हुई. उसने कहा है कि मम्मी घबराने की कोई बात नहीं है. सब ठीक है."

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के मूल रूप से रहने वाले राजीव कुमार के पिता आनंद कुमार चंदौसी के एसएम कॉलेज में समाज विज्ञान के प्रोफ़ेसर थे. चंदौसी पहले मुरादाबाद जनपद की तहसील थी जो अब संभल जनपद में है.

कार्यालय उद्घाटन के बहाने कार्यकर्ताओं का दिल जीतने आएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

मुरादाबाद से आकर चंदौसी में ही आनंद कुमार बस गये थे जहाँ अब उनकी पत्नी एमडी अग्रवाल रहती हैं. राजीव कुमार तीन भाई बहन हैं. राजीव के छोटे भाई शरद कुमार पेशे से डॉक्टर हैं और सूरत में रहते हैं जबकि बहन ऋचा भी डॉक्टर हैं और अमेरिका में रहती हैं. राजीव कुमार के पिता कि 2010 में मृत्यु हो चुकी है.

राजीव कुमार की पत्नी कोलकाता में ही इनकम टैक्स कमिश्नर हैं और उनके एक बेटा है जो अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा है. चंदौसी में राजीव कुमार की मां अकेली रहती हैं जहाँ उनकी सुरक्षा में दो महिला कांस्टेबिल रहती हैं.

राजीव कुमार ने रुड़की से इंजीनियरिंग की पढाई की है और 89 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. राजीव कुमार की मां एमडी गुप्ता ने बताया कि राजीव के ताऊ प्रोफ़ेसर रामशरण ने लालबहादुर शास्त्री, कमला प्रसाद त्रिपाठी और एनडी तिवारी को बनारस विश्वविधालय में पढ़ाया था.

राजीव कुमार की माँ ने दावा किया कि उनके बेटे ईमानदार हैं तभी पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री उनके साथ में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget