एक्सप्लोरर

जानें, BRD अस्पताल से योगी सरकार ने क्यों की डॉ कफील खान की छुट्टी?

कफील अहमद की पत्नी डॉक्टर शबिस्ता खान गोरखपुर में MEDISPRING CHILDREN HOSPITAL चलाती हैं. आरोप है कि डॉ कफील सरकारी अस्पताल की नौकरी करते हुए भी अपनी पत्नी के अस्पताल से पूरी तरह जुड़े रहे और वहां प्रैक्टिस करते रहे.

गोरखपुर:  36 मासूम बच्चों की मौत से विवादों में घिरे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर कफील खान की सरकार ने छुट्टी कर दी है. उनके खिलाफ ये कार्रवाई प्राइवेट प्रैक्टिस करने के आरोप में की गई है. डॉक्टर कफील इन्सेफेलाइटिस वार्ड के इंचार्ज थे. उनकी जिम्मेदारी अब डॉक्टर महेश शर्मा को दी गई है.

पहले ऐसी खबरें छपीं थी, ‘’अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर डॉ. कफील ने निजी तौर पर कोशिश करके कई बच्चों की जान बचाई.’’

बताया गया था, ‘’गुरुवार की रात करीब 2 बजे जब डॉ कफील खान को जानकारी मिली कि ऑक्सीजन खत्म होने वाला है तो उनकी नींद उड़ गई, वो फौरन अपनी गाड़ी से अपने एक दोस्त डॉक्टर के अस्पताल पहुंचे और वहां से ऑक्सीजन के 3 जंबो सिलेंडर लेकर सीधे बीआरडी हॉस्पिटल आ गए. डॉ कफील खान की इस कोशिश से हालात कुछ देर के लिए काबू में आए.’’

लेकिन अब डॉ कफील खान को अचानक योगी सरकार ने पद से हटा दिया. डॉ खान पर ये कार्रवाई कल यानी रविवार को सीएम योगी के बीआरडी अस्पताल के दौरे के बाद की गई. पहली नजर में डॉक्टर कफील पर कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि वो सरकारी डॉक्टर रहते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे थे. जबकि वो सरकारी नौकरी ज्वाइन करते वक्त प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करने का हलफनामा दे चुके थे.

कफील अहमद की पत्नी डॉक्टर शबिस्ता खान गोरखपुर में MEDISPRING CHILDREN HOSPITAL चलाती हैं. आरोप है कि डॉ कफील सरकारी अस्पताल की नौकरी करते हुए भी अपनी पत्नी के अस्पताल से पूरी तरह जुड़े रहे और वहां प्रैक्टिस करते रहे. हालांकि डॉ कफील के रिश्तेदार इस आरोप को गलत बता रहे हैं.

रिश्तेदारों का कहना है, ‘’अस्पताल पत्नी शबिस्ता खान के नाम पर है. जून 2015 तक डॉक्टर कफील यहां प्रैक्टिस करते थे. बीआरडी में परमानेंट होने के बाद यहां प्रैक्टिस नहीं करते.’’ लेकिन अस्पताल के बोर्ड पर डॉ. के खान का नाम बेहद मोटे अक्षरों में हाल फिलहाल तक लिखा रहा है. हालांकि अब वो नाम हटा दिया गया है.

अस्पताल के कैलेंडर समेत कई ऐसी चीजें सामने आई हैं, जिनमें डॉ कफील के नाम का इस्तेमाल किया गया है. डॉ. कफील खान के सुर्खियों में आने के बाद उनके खिलाफ 2015 में लगे एक रेप के आरोप की चर्चा भी शुरू हो गई है. इस मामले में केस भी दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट में आरोप को झूठा बता कर खारिज कर दिया था.

बहरहाल, डॉ कफील खान और उनसे पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई तो हो गई, लेकिन अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या योगी सरकार ऑक्सीजन के बकाया पैसों के भुगतान में लापरवाही बरतने के आरोपों में घिरे गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget