एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में इस बार त्रिशंकु विधानसभा की लटकी तलवार?

लखनऊ: यूपी में चुनाव नतीजे से पहले वैसे तो हर पार्टी बहुमत का दावा कर रही हैं, लेकिन इसी बीच इस बात का भी डर सबको सता रहा है कि कहीं मामला फंस न जाए, कहीं ऐसा न हो कि किसी पार्टी को बहुमत न मिले.  यही वजह है कि इस आशंका को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोल रही हैं.

त्रिशंकु विधानसभा की लटकी तलवार?

यूपी के चुनाव नतीजे से पहले नेताओं के इस बयान में त्रिशंकु शब्द गुंज रहा है. त्रिशंकु का मतलब ये होता है कि जब किसी दल को बहुमत न मिले तो एक दल दूसरे के साथ मिलकर सरकार बनाएं. मतलब सत्ता की चाबी किसी एक के पास न रहें. यूपी में चुनाव नतीजे से पहले अटकलों के बाजार को उस वक्त हवा मिली जब पीएम मोदी ने विरोधियों पर हाथ मिलाने की साजिश का आरोप लगाया, इसके बाद हर पार्टी कूद पड़ी.

1993 में मायावती-मुलायम की सरकार बनी थी

मायावती को समर्थन देने से पहले बीजेपी ने साल 1989 में मुलायम सिंह की सरकार भी बनवाई थी, लेकिन राम मंदिर आंदोलन के मुद्दे पर उनसे समर्थन वापस ले लिया था. 1993 में मुलायम और मायावती ने मिलकर जीत हासिल की थी. मायावती पहले 6 महीने के लिए सीएम बनी थी, लेकिन 6 महीने बाद जब उन्होंने मुलायम को सत्ता देने से मना कर दिया तो सरकार गिर गई.

हर पार्टी को परेशान कर रहा है बहुमत का जादुई आंकड़ा

हालांकि पिछले दो बार से यूपी में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनी है, लेकिन जिस तरह से हर पार्टी त्रिशंकु विधानसभा को लेकर एक दूसरे पर हमला बोल रही है, उससे सवाल ये है कि क्या बहुमत का जादुई आंकड़ा इस बार हर पार्टी को परेशान कर रहा है. अटकलों के बीच दावा हर कोई बहुमत का जरूर कर रहा है.

जब त्रिशंकु विधानसभा की चर्चा हो रही है तो ये भी मान कर चलिए राजनीति में कोई किसी के लिए अछूत नहीं है. सवाल है-

  • क्या बीजेपी को रोकने के लिए मायावती-अखिलेश साथ आएंगे?
  • क्या मायावती को रोकने के लिए अखिलेश बीजेपी साथ होंगे?
  • क्या अखिलेश को रोकने के लिए बीजेपी-मायावती साथ होंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget