एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने कश्मीर को लेकर जताई खुशी, कहा- ये नए युग की शुरुआत है

यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों दिनेश शर्मा और केशव मौर्य ने कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर खुशी जाहिर की है. उन्होंने इसे एक नए युग की शुरुआत बताया और कहा कि मोदी है तो मुमकिन है.

लखनऊ: यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों दिनेश शर्मा और केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मुबारकबाद दी है. कश्मीर से धारा 370 हटाने के संबंध में संसद में पेश संकल्प को दोनों ने ही ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए नया सवेरा लेकर आया है.

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह एक नए युग की शुरूआत है. हम लोकसभा चुनाव के पहले से ही कहते आ रहे हैं कि जहां तक राष्ट्रहित की बात है, अगर मोदी हैं तो मुमकिन है.

दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस द्वारा 70 साल पहले की गई गलती को सुधारने तथा कश्मीर को सही मायने में भारत के साथ जोड़ने का काम किया है. यह देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की पहल है.

उन्होंने कहा कि आज उत्सव मनाने का दिन है, देश में अब सभी राज्य समान होंगे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने व लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाकर जम्मू-कश्मीर से अलग करने के निर्णय को राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया.

शर्मा ने मोदी व शाह को इस मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति वाले निर्णय के लिए धन्यवाद दिया. केन्द्र के निर्णय के बाद देश में समान कानून लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा. इसके साथ ही 35-ए का प्रावधान भी समाप्त हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज इतिहास बनाने का काम किया है. यह कदम वहां की गरीब जनता, कमजोरों व महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगा. यह निर्णय वहां के लोगों को आतंकवाद के दंश से भी मुक्ति दिलाएगा.

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को तथा जनभावनाओं को सरकार ने सम्मान दिया है. अब 'एक राष्ट्र एक ध्वज' की अवधारणा भी पूरी हो सकेगी. देश के अन्य भागों के लोग अब जम्मू-कश्मीर में अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget