एक्सप्लोरर

शहीद की पत्नी का पीएम को पैगाम- अब मसूद अजहर को भारत लाकर दो फांसी

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस कर आतंक के ठिकानों को नष्ट कर दिया और पुलवामा का बदला लिया. जैसे ही ये खबर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को लगी, उनके दिलों में सुकून तैर गया.

कानपुर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस कर आतंक के ठिकानों को नष्ट कर दिया और पुलवामा का बदला लिया. जैसे ही ये खबर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को लगी, उनके दिलों में सुकून तैर गया.

शहीद श्याम बाबू की पत्नी ने कहा कि मुझे भारतीय सेना पर गर्व है. पति की शहादत का बदला पाकिस्तान में घुस कर ले लिया. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि आतंकी मसूद अजहर को पकड़कर भारत लाया जाए और उसे यहाँ पर फांसी दी जाए. तब जाकर यह इंतकाम पूरा होगा.

जनपद कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र स्थित नोनारी गाँव के रहने वाले श्याम बाबू सीआरपीएफ में थे. उनके पिता राम प्रसाद किसान हैं. वे परिवार के बड़े बेटे थे. पूरे परिवार को उन पर फक्र है. श्याम की शादी 6 साल पहले रूबी से हुई थी.

सर्जिकल स्ट्राइक-2: झूम कर नाचे किन्नर, पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को बांटी मिठाइयां

श्याम बाबू अपने पीछे एक 4 साल का बेटा और 6 माह की बेटी छोड़ गए हैं. शहीद श्याम अपने घर की मरम्मत कराने के लिए बीते जनवरी माह में घर आए थे. छुट्टियां ख़त्म होने बाद वो बीते 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए थे. 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए.

शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी का कहना है कि मंगलवार सुबह जब जानकारी हुई कि एयर फ़ोर्स ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है, जिसमें लगभग 300 आतंकी मारे गए हैं. यह सुनकर बहुत ख़ुशी हुई और आँखों से आंसू निकल पड़े. पति की शहादत का बदला भारतीय फ़ौज ने बदला ले लिया. मेरी सरकार से गुजारिश है कि आतंकियों के सरगना मसूद अजहर को पकड़ कर भारत लाया जाए और उसे यहाँ पर फांसी दी जाए तब यह बदला पूरा होगा.

सर्जिकल स्‍ट्राइक-2: गोरखपुर में मनी दिवाली, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

वहीं शहीद के पिता राम प्रसाद ने कहा कि आज मुझे तसल्ली महसूस हुई, हमारे प्रधानमन्त्री ने शहीदों का बदला लिया. बेटे की शहादत से पूरा परिवार टूट गया था. आँखों के सामने अँधेरा छाया था. लेकिन जब यह सुना कि पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों को मारा गया तो एक बार से जीने की इच्छा करने लगी. उन्होंने कहा मैं देश के प्रधानमन्त्री और भारतीय फ़ौज को धन्यवाद करता हूँ.

शहीद के गाँव में ग्रामीण खुशिया मना रहे हैं. श्याम बाबू अमर रहें और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा गाँव गूंज उठा. पूरा गाँव शहीद के परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहा है.

सर्जिकल स्‍ट्राइक-2: शहीद के गांव में खुशी की लहर, पिता-पत्‍नी बोले- आतंक फैलाने वालों का कर दें खात्‍मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
LIVE: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर
बिहार: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन में लगी आग, अंदर सो रहे थे पैसेंजर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget