एक्सप्लोरर

कमलेश तिवारी हत्याकांड: हथियार मिला लेकिन 3 दिन बाद भी कातिलों को पकड़ने में यूपी पुलिस नाकाम

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने खून के धब्बे लगे कपड़े और चाकू बरादम किए हैं.

नई दिल्ली: हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में आज तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस को अहम सुराग तो मिलें हैं लेकिन तिवारी की हत्या में शामिल रहे दो लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सीसीटीवी और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को पता चला है कि दोनों की लोकेशन दिल्ली में है. ऐसे में यूपी पुलिस की टीम दिल्ली, लखनऊ, सूरत समेत कई शहरों में तफ़्तीश कर रही है. डीजीपी ओपी सिंह ने 48 घंटों के अंदर गिरफ़्तारी की बात कही थी लेकिन वो समयसीमा भी ख़त्म हो गई है.

इसी बीच कमलेश तिवारी के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर रविवार सुबह 11 बजे मुलाक़ात की. परिजन हत्यारों की गिरफ़्तारी और उनको मुक़म्मल सज़ा की मांग कर रहे हैं. हालांकि सीएम योगी से मिलने के बाद कमलेश की मां कुसुम ने कहा कि मैं संतुष्ट नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मै बहुत ही दबाव में उनसे मिलने गई थी. पुलिस वाले बार-बार दबाव डाल रहे थे.

उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो तलवार उठाएंगे. वहीं कमलेश तिवारी की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है. होटल खालसा के रूम नंबर जी 103 से चाकू बरामद हुआ. इसी होटल में दोनों आरोपी अशफ़ाक और मोइनुद्दीन रुके हुए थे. वहीं कमलेश तिवारी का हत्यारा असफाक ने फेसबुक पर रोहित सोलंकी नाम से फर्जी आईडी बनाई थी. इस आईडी से कमलेश तिवारी से दोस्ती बढ़ाया था. पार्टी में शामिल होने के लिए मीटिंग फिक्स की फिर भगवा चोला पहन कर गया और हत्याकांड को अंजाम दिया.

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली तीन आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड अहमदाबाद की एक अदालत ने कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की ट्रांजिट रिमांड रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दी. एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने रविवार शाम को आरोपियों मोहसिन शेख, फैजान और राशिद अहमद को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया. आरोपियों को गुजरात एटीएस ने सूरत से गिरफ्तार किया था.

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह तीनों आरोपियों के साथ एक पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी. तीनों लोगों को गुजरात एटीएस ने एक दुकान से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था, जहां से उसने मिठाई खरीदी थी. तिवारी (45) की शुक्रवार को उनके लखनऊ स्थित निवास पर हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में कुल पांच लोगों को पकड़ा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget