एक्सप्लोरर

कमलनाथ के मंत्री बोले- बीजेपी के राज में हुआ 2000 करोड़ का कृषि कर्ज घोटाला, जांच कराएंगे

मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी इस सिलसिले में बयान आया है कि लगभग 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज किसानों के नाम पर कागजों पर बांट दिया गया.

इंदौर: मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने की आड़ में करीब 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले के सुराग मिलने का दावा करते हुए सूबे की नवगठित कांग्रेस सरकार ने सोमवार को कहा कि वह इस मामले की विस्तृत जांच करायेगी. प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा, "राज्य की पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों को कर्ज बांटने की आड़ में बड़ा घोटाला सामने आया है. खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी इस सिलसिले में बयान आया है कि लगभग 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज किसानों के नाम पर कागजों पर बांट दिया गया. बैंक प्रबंधकों और सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों ने इस राशि का गबन कर लिया."

बच्चन ने कहा, "पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने के नाम पर किये गये इस घोटाले से जुड़े तमाम मामलों की जांच करायी जायेगी. इन मामलों से जुड़े हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी."

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार को कहा था कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने में घोटाले के झूठे आरोप इसलिये लगाये जा रहे हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस कृषि ऋण माफी को लेकर गत विधानसभा चुनावों के वक्त दिया गया अपना प्रमुख वचन पूरा नहीं कर पा रही है.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान पर गृह मंत्री ने कहा, "बीजेपी इस बात को अब तक पचा नहीं पा रही है कि सूबे में कांग्रेस की सरकार आ गयी है. बीजेपी को अब तक समझ नहीं आया है कि वह सत्ता से बाहर किस तरह हो गयी." बच्चन ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपना चुनावी वादा निभायेगी और सूबे में पिछले सालों में हुए किसान आंदोलनों के दौरान अन्नदाताओं पर दर्ज करीब 8,000 आपराधिक मामले वापस लिये जायेंगे. इन प्रकरणों की वापसी के लिये सरकारी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है.

MP: लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं सिंधिया, दिग्विजय और शिवराज की पत्नी

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने पर नये सिरे से विचार करने के कांग्रेस के एक अन्य चुनावी वादे के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा, "हम प्रदेश में कानूनी कसावट के लिये हरसंभव कदम उठायेंगे."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget