एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज पर हमला बोलते हुए खुद को बताया मुख्यमंत्री उम्मीदवार

मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिंडौरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''आपके पास सीएम के दो विकल्प हैं, एक घोषणावीर, फरेबी शिवराज सिंह चौहान और दूसरा मैं.''

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा? पार्टी इसकी घोषणा करने से भले ही बच रही हो लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता दिया है. मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिंडौरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''आपके पास सीएम के दो विकल्प हैं, एक घोषणावीर, फरेबी शिवराज सिंह चौहान और दूसरा मैं.''

सिंधिया ने आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम को जिताने की भी अपील की. कांग्रेस बगावत से बचने के लिए आधिकारिक तौर पर चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से बचती रही है.

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी की शिकार रही है. एक गुट ज्योतिरादित्य सिंधिया का है, दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जबकि तीसरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का. हालांकि पार्टी का दावा है कि चुनाव में सभी एकजुट हैं और बीजेपी को बड़े अंतरों से मात देंगे. मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा पर पार्टी का कहना है कि कांग्रेस का पहला मकसद बीजेपी को हराना है.

बीजेपी राम मंदिर की बात करती है और नाथूराम का मंदिर बनाती है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनने के बाद से परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे हैं. इन दिनों वे आदिवासी इलाकों के दौरे पर हैं. उन्होंने कल शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा. सिंधिया ने कहा, “कैसे मंजर सामने आने लगे हैं. गाते गाते लोग चिल्लाने लगे हैं. अब तो इस तालाब का पानी बदल दो, ये ‘कमल’ के फूल कुम्हलाने लगे हैं.” उन्होंने कहा कि नवंबर के महीने में होने वाला चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के बीच का नहीं है. बल्कि आपके भविष्य के नवनिर्मान का चुनाव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget