एक्सप्लोरर

शराब पी कर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर, स्कूल वैन पलटी, 6 बच्चे जख्मी

कुशीनगर हादसे के बाद अब मफऊरानीपुर में स्कूल वैन पलटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नशे में होने की वजह से स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई.

झांसी: कुशीनगर हादसा के बाद अब मफऊरानीपुर में स्कूल वैन पलटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नशे में होने की वजह से स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई. इसकी वजह से आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गए. बच्चों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मऊरानीपुर कोतवाल के के पांडेय ने बताया कि सेंट मैरी स्कूल का चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. तेजी और लापरवाही से चलाने पर आटो अचानक पलट गई. उसमें सवार आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

आस-पास मौजूद लोगों की मदद से बच्चों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दो बच्चों की गंभीर हालत होने की वजह से अन्य जगह रेफर कर दिया है.

इस तरह हुई दुर्घटना

शुक्रवार की दोपहर मऊरानीपुर मढ़ा मंदिर स्थित सेंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद बच्चे आटो में बैठकर घर जा रहे थे. ऑटो ड्राइवर तेजी और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से गाड़ी नौपुल के नजदीक पलट गई.

इस हादसे में सुभाष(12), सोम्या खरे(9), हर्ष पाठक (9), आर्यन (8), आदित्य(8), भविष्य(8), कृष्णा (10), दिशांत (9) और अतुल(12) नाम के बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. बच्चों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है.

हालांकि ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आस-पास के लोगों ने ही ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमें 13 बच्चों की मौत हो गई और सात बेहद गंभीर हालत में घायल थे. कल सुबह कुशीनगर दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन ट्रेन से टकरा गई, जिसकी वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
जंतर-मंतर पर अनुमति का मामला पहुंचा दिल्ली हाईकोर्ट, पुलिस ने दी दलील
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget