एक्सप्लोरर

चाचा बोलकर नीतीश को 'पलटू राम' कहने वाले तेजस्वी अपने पिता को घोटालेबाज कहें- ददन पहलवान

ददल पहलवान ने कहा कि देवेगौड़ा की सरकार ने लालू यादव को जेल भेजा. इसमें नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी कहां से आ गए. उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यादव वोटरों को बरगला रहे हैं.

Lok Sabha Election 2019: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'पलटू राम' कह कर निशाना साधते रहे हैं. इसको लेकर आज जेडीयू के विधायक ददन पहलवान ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए नसीहत दी कि अगर वे नीतीश को चाचा बोलकर 'पलटू राम' कहते हैं तो अपने पिता को घोटालेबाज कहें. ददन पहलवान ने कहा कि बक्सर और डुमरांव की सभा में तेजस्वी ने उन्हें वोटकटवा बताया जबकि वे तो चुनाव भी नहीं लड़ रहे है. ददन पहलवान ने कहा कि तेजस्वी अपने पिता से उनके बारे में पूछे कि वे वोटकटवा हैं या क्या हैं.

कभी लालू यादव के 'हनुमान' कहे जाने वाले ददन पहलवान ने कहा कि अगर उन्होंने लालू खानदान की पोल खोल दी तो तेजस्वी यादव मुंह दिखाने के लायक भी नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि लालू यादव, यादवों के नेता थे और रहेंगे लेकिन उनके राज में यादव बिरादरी के सैकड़ों लोगों की हत्या हुई. लालू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू ने यादवों के वोट का उपयोग सिर्फ अपने लिए किया. जब कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात आती है तो लालू अपने बेटे-बेटी को तरजीह देते हैं. ददन पहलवान ने ये भी कहा कि लालू यादव ने उन्हें तीन बार लोकसभा जाने से रोका.

ददन पहलवान ने साफ तौर पर कहा कि लालू यादव अपनी करनी की वजह से जेल में बंद हैं. उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा की सरकार ने लालू को जेल में भेजा था ऐसे में इसमें नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी कहां से आ गए. उन्होंने आरोप लगाया कि यादव मतदाताओं से झूठ बोलकर तेजस्वी उन्हें बरगला रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या
दिल्ली: एक टैटू से खुला ब्लांइड मर्डर का राज, पुरानी रजिंश में चलते ऑटो में की गई थी हत्या

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget