एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर कांड: दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन को जेडीयू-बीजेपी ने वोट की राजनीति बताया

जेडीयू ने मांग की है कि मुज़फ़्फ़रपुर मामले में अगर कोई तथ्य विपक्ष के नेताओं के पास हैं तो वे इस मामले में कल पटना हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में पक्षकार बनें.

पटना: मुजफ्फरपुर बालिका गृह में रेप कांड पर कल दिल्ली के जंतर मंतर पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने बड़ा धरना प्रदर्शन किया, जिसमें राहुल गांधी, केजरीवाल समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हुए. अब जेडीयू ने इस धरना प्रदर्शन पर पलटवार किया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीति का एजेंडा पीड़ित बच्चियों को आधार बनाकर तय कर रहा है.

नीरज सिंह की मांग है कि मुज़फ़्फ़रपुर के मामले में अगर कोई तथ्य विपक्ष के नेताओं के पास हैं तो वे इस मामले में कल पटना हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में पक्षकार बनें. मुजफ्फपुर रेप कांड को लेकर विपक्ष के धरने पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है. बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए बच्चियों के बहाने वोट की राजनीति हो रही है.

क्या बोले नीरज सिंह? जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा, ''विपक्ष को लोकतंत्र में प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन मेरी यह सलाह है कि कल पटना हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. मुजफ्फरपुर मामले में जो भी तत्थ्य उनके पास हैं, किसकी संलिप्तता है, सारे सबूतों के साथ उन्हें कोर्ट आना चाहिए और इस मामले में मध्यस्थ बनना चाहिए. हम उम्मीद करते हैं कि आरजेडी जिसके आइकन तेजस्वी यादव हैं जिनके सचिव पर अनैतिक देह व्यापार का आरोप है, वो जरूर आएंगे.''

नीरज सिंह ने कहा, ''हमने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर दी लेकिन इसमें भी भ्रम की स्थिति पैदा की गई. हमें लगा कि सांच को आंच क्या इसलिए सिर्फ सीबीआई जांच की नहीं हम कोर्ट में भी यह बात रखेंगे कि इस मामले की जस्द से जस्द सुनवाई हो. तेजस्वी यादव लालू यादव का राजनीतिक ज्ञान लेकर आए हैं. हम उम्मीद करते हैं कि तेजस्वी यादव कल हाईकोर्ट में मध्यस्त बनेंगे. सरकार को अपना काम करती है लेकिन आप भी उन बच्चियों की मेंटल काउंसलिंग में अपनी भूमिका तया करिए. इस मामले में तेजस्वी ने सीबीआई जांच की मांग की है, इसलिए अब वो ये ना कहें कि सीबीआई ने मेरे पिता को फंसा दिया.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget