एक्सप्लोरर

सपा-बसपा गठबंधन टूटने पर बोलीं जयाप्रदा- ये तो होना ही था, कुछ दिन पहले होता तो और अच्छा रहता

रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार रहीं जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन टूटने पर कहा कि ये तो होना ही था लेकिन अगर कुछ दिन पहले ऐसा होता तो रामपुर में बीजेपी की जीत निश्चित थी.

लखनऊ: रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार रहीं जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन टूटने पर कहा कि ये तो होना ही था लेकिन अगर कुछ दिन पहले ऐसा होता तो रामपुर में बीजेपी की जीत निश्चित थी. उन्होंने कहा कि ये एक स्वार्थ पर आधारित गठबंधन था जिसको आखिर में टूट ही जाना था. बीजेपी नेता जयाप्रदा ने आजम खान पर कहा कि उन्हें तो केवल सुर्खियों में बने रहना होता है और इसी कारण वो कुछ भी बयान देते रहते हैं.

मंत्री पद पर क्या कहा-

2014 में अमेठी में हारने के बाद भी स्मृति ईरानी को मंत्री पद दिया गया था. जब जयाप्रदा से पूछा गया कि क्या वे भी मंत्री पद चाहती हैं तो उन्होंने इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ये किसी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को तय करना होता है कि वो अपने कार्यकर्ता को क्या जिम्मेदारी देना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, जब मैं समाजवादी पार्टी में थी तब भी मैंने यही कहा था कि मैं केवल जनता की सेवा करना चाहती हूं लेकिन जब मुझे रामपुर से चुनाव लड़ने को कहा गया तो मैंने उनकी बात मानी. बीजेपी में मुझे जो भी आदेश दिया जाएगा मैं उसका पालन करूंगी.

आजम खान पर क्या कहा-

जयाप्रदा ने कहा कि आजम खान को कुछ भी बोलने की आदत है. वो विधायक पद से इस्तीफा देते हैं फिर कभी सांसद पद से इस्तीफा देकर विधानसभा लड़ने की बात करते हैं. उनको सुर्खियों में रहना होता है और इस शौक को पूरा करने के लिए वो कुछ भी बोल सकते हैं.

गठबंधन के टूटने पर क्या कहा-

सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन टूटने पर जयाप्रदा ने कहा कि ये तो होना ही था. ये गठबंधन स्वार्थ के रिश्तों पर टिका था. मायावती को प्रधानमंत्री बनना था और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनना था. जब ऐसा हो ही नहीं सका तो गठबंधन टूट गया. हालांकि अगर ये कुछ वक्त पहले होता तो बेहतर होता. उन्होंने कहा कि अगर सपा और बसपा अलग अलग चुनाव मैदान में उतरते तो बीजेपी की जीत निश्चित थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget