एक्सप्लोरर

विश्लेषण: कांग्रेस के इफ्तार से क्यों गायब रही समाजवादी पार्टी? जानिए दोनों के बीच चल क्या रहा है

क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में अनबन चल रही है? दोनों पार्टियों में सब कुछ ठीक नहीं है, ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. राहुल गांधी के रोज़ा इफ्तार में विपक्ष के कई नेता पहुंचे. टीएमसी से लेकर बीएसपी के नेता तक लेकिन समाजवादी पार्टी रोजा इफ्तार से गायब रही.

लखनऊ: क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में अनबन चल रही है? दोनों पार्टियों में सब कुछ ठीक नहीं है, ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. राहुल गांधी के रोज़ा इफ्तार में विपक्ष के कई नेता पहुंचे. टीएमसी से लेकर बीएसपी के नेता तक लेकिन समाजवादी पार्टी रोजा इफ्तार से गायब रही. अखिलेश यादव ने खुद कहा था कि समाजवादी पार्टी के नेता राहुल गांधी के बुलावे पर जरूर जाएंगे. पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव वहां जाएंगे, ऐसा बताया गया था लेकिन वे नहीं गए. अखिलेश यादव से हमने पूछा - कल रात राहुल गांधी के इफ्तार पार्टी में आपके यहां से कोई नहीं गया? तो उन्होंने गोल मोल जवाब दिया,"शायद हमारी पार्टी के लोग गए होंगे."

सरकारी बंगले की टोंटी लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे अखिलेश

अब हम आपको अंदर की खबर बताते हैं. राहुल गांधी के रोजा इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी के किसी नेता को शामिल नहीं होना था. ऐसा होता तो फिर पार्टी के बॉस अखिलेश यादव ने किसी से कहा होता, फोन किया होता. समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने बताया,"हम में से किसी के पास अखिलेश जी का ऐसा कोई मैसेज नहीं था." आम तौर पर ऐसे कार्यक्रमों में पार्टी के महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव जाते हैं. यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव से ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में तनातनी जारी है. ना तो राहुल गांधी कभी कुछ बोले ना ही अखिलेश यादव लेकिन दोनों ही पार्टियों के नेता जानते हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है.

यूपी पुलिस की अनोखी पहल, 'पुलिस मित्र' बचा रहा है लोगों की जान

पिछ्ला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिल कर लड़ा था. कांग्रेस 109 सीटों पर और बाकी सीटों पर एसपी चुनाव लड़ी थी. दोनों बुरी तरह हारे. हार के बाद से ही समाजवादी पार्टी नेताओं एक बड़ा गुट कांग्रेस के खिलाफ हो गया. इनका कहना है कि यूपी में कांग्रेस को साथ रखने से पार्टी को नुकसान है. अखिलेश यादव भी ऐसा ही मानते हैं. गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद अखिलेश का यकीन पक्का हो गया है. बीएसपी के समर्थन से एसपी ने दोनों सीटें जीत ली. इन दोनों जगहों पर कांग्रेस की जमानत तक जब्त हो गयी थी.

अखिलेश यादव कन्नौज से तो मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव, डिम्पल सिर्फ प्रचार करेंगी

बीजेपी से मुकाबले के लिए अखिलेश जो गठबंधन बनाना चाहते हैं उसमें कांग्रेस के लिए कोई जगह नहीं है. वे सिर्फ बीएसपी और आरएलडी से ही चुनावी तालमेल करने के मूड में हैं. कांग्रेस के लिए वे रायबरेली और अमेठी सीट छोड़ना चाहते हैं. अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी लोक सभा सांसद हैं. गठबंधन में कांग्रेस का भविष्य अब मायावती के हाथों में है. अगर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बीएसपी और कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर समझौता हो गया तो फिर इसका असर यूपी में भी हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget