एक्सप्लोरर

बिल्डर्स की मनमानी से नाराज लोगों ने नोएडा अथॉरिटी की बैठक में जमकर किया हंगामा

नई दिल्ली: बिल्डर्स की मनमानी से नाराज़ चल रही निवेशकों ने आज नोएडा अथॉरिटी की तरफ़ से बुलायी गयी बैठक में जमकर हंगामा किया. नोएडा के प्रशासनिक कार्यालय में आज चली तक़रीबन दो घंटे की मीटिंग में बिल्डर्स के रवैए से परेशान लोगों ने हल्ला बोल किया और मीटिंग के बीच में ही हंगामा शुरु कर दिया.

लोगों ने लगाई CM योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार

प्रशासनिक कार्यालय में शिशिर सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में सबसे पहले आम्रपाली के 'ज़ोडीऐक' प्रोजेक्ट के लोगों की मीटिंग हुई. जिसमें बिल्डर्स का नेतृत्व कर रहे एन एन सिंह की तरफ़ से दलील दी गयी लेकिन ग़ुस्से में बैठे लोगों ने एकसाथ हंगामा शुरु कर दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई.

एबीपी न्यूज़ ने 'जेपी' बिल्डर्ज़ ग्रूप के लोगों के साथ-साथ मीटिंग के लिए आए लोगों से बातचीत की. जेपी ग्रूप की मनमानी से परेशान होकर गोवा से आए मुकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने साल 2010 में 1 करोड़ रुपए लगाए थे लेकिन अबतक काम बिलकुल भी नहीं हुआ है. मुकेश गुप्ता के मुताबिक बिल्डर्स से बात करने पर उन्हें भगा दिया गया.

एस के सूरी को अब सीएम योगी ही से उम्मीद

तो वहीं एस के सूरी की दिक़्क़त ये है कि इन्होंने अपनी ज़िंदगी की कमाई और रिटायरमेंट फ़ंड जेपी बिल्डर्ज़ के तहत मकान बनाने में लगा दिया लेकिन अबतक काम क्या हुआ इन्हें भी नहीं पता. इनके बेटे की शुरू की दस साल की कमाई भी लग गयी. लेकिन अभी तक सिर्फ़ आश्वासन ही मिलता रहा है. महेश गिरी से लेकर प्रधानमंत्री तक से गुहार लगा चुके एस के सूरी को अब सीएम योगी ही से उम्मीद है.

80 लाख रुपए जमा कर चुके सौरव बहल

सौरव बहल की दिक़्क़त ये है कि उन्होंने 2010 में पैसे लगाए. हर बार समय मांगा जाता है पर उनका आशियाना अबतक बनकर तैयार नहीं हुआ. उन्हें अपना फ़्लैट भी देखने जाने नहीं मिलता क्योंकि बैरिकेडिंग कर रखा है. कोई काम का आसार भी नहीं दिख रहा है. 80 लाख रुपए जमा कर चुके सौरव थक गए हैं और कहते हैं अब तो तस्वीर पर माला लगेगा तभी मकान बनेगा. हर बार अलग अलग समय पर बुलाते है लेकिन काम नहीं हुआ.

बिल्डर्स की मार से परेशान पवन कहते हैं कि अब तो क़ानूनी कार्रवाई ही करना पड़ेगा. पवन का कहना है पूरे पैसे देने के बाद भी बिल्डर्स मकान बनाने को लेकर सुध नहीं ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धूमधाम की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिरे', MLC चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश
'धूमधाम की तैयारी करने वाले धड़ाम से गिरे', MLC चुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget