एक्सप्लोरर

बगैर अनुमति गौरीकुंड पहुंचे महाराष्ट्र से चार यात्रियों के मामले की जांच शुरू, जानें पूरा मामला

बिना अनुमति के महाराष्ट्र से चार यात्रियों के गौरीकुण्ड पहुंचने के मामले में एक व्यापारी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा था. अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है.

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुण्ड में महाराष्ट्र के चार यात्रियों के बिना मेडिकल जांच पहुंचने की सूचना के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं. मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है और पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

दरअसल, दो दिन पूर्व केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुण्ड स्थित व्यापारी कुलानंद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा था. पत्र में व्यापारी ने ने स्वयं को व्यापार संघ का अध्यक्ष बताकर गौरीकुण्ड में महाराष्ट्र के चार यात्रियों के आने की सूचना दी. साथ ही बताया कि बिना मेडिकल जांच के तीर्थयात्री गौरीकुण्ड पहुंच गए, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

तीर्थयात्रियों के पहुंचने से स्थानीय जनता में कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है.पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई. इसे बाद मामला मीडिया में आया. सभी ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया, जिसके बाद डीएम ने पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए.

gauri-kund

वहीं, व्यापार संघ गौरीकुण्ड के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने जिलाधिकारी से मुलाकाल की और  ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि  कुलानंद गोस्वामी ने फर्जी मुहर लगाकर स्वयं को व्यापार संघ अध्यक्ष बताया है. मामले में उनकी ओर से जब गौरीकुण्ड चैकी इंचार्ज से पता किया गया कि गौरीकुण्ड में महाराष्ट्र से चार यात्री पहुंचे हैं, तो चैकी इंचार्ज ने बताया कि महाराष्ट्र से कोई भी तीर्थयात्री नहीं आया है.

gauri-kund1

व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीकुण्ड अरविंद गोस्वामी ने जिलाधिकारी से कहा कि व्यापारी कुलानंद गोस्वामी ने गलत तरीके से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है. अपने आप को व्यापार संघ का अध्यक्ष बताकर प्रशासन को भी गुमराह किया है. ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए.

वहीं, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने बताया किपिछले वर्ष पांच मई 2019 को सर्व सम्मति से गौरीकुण्ड व्यापार मण्डल में अरविंद गोस्वामी को नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रकाश गोस्वामी को चुना गया था. जिसके प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिला उद्योग व्यापार मण्डल को उपलब्ध कराई थी. जिसके तहत तीन वर्ष तक नवनिर्मित कार्यकारिणी गौरीकुण्ड व्यापार मण्डल का प्रतिनिधित्व करेगी.

उन्होंने कहा कि जिस व्यापारी ने फर्जी मुहर लगाकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा. उसकेखिलाफ कार्यवाही को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजा गयाहै और शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई है, जिससे भविष्य में कोई भी व्यापारी प्रांतीयउद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की मुहर का दुरुपयोग न करें.

वहीं, मामले में जिलाधिकारी वंदना चैहान ने कहा कि महाराष्ट्र से चार यात्रियों के गौरीकुण्ड पहुंचने का मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें:

गैरसैंण बनी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी, बीजेपी ने कहा-जनता से किया वादा पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget