एक्सप्लोरर

समाजवाद, साम्यवाद से नहीं, 'रामराज्य' से चलेगा भारत: योगी आदित्यनाथ

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म, जाति, मजहब और गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें कि समाजवाद, साम्यवाद नहीं, रामराज्य से भारत चलेगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म, जाति, मजहब और गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें कि समाजवाद, साम्यवाद नहीं, रामराज्य से भारत चलेगा. टीडी कॉलेज प्रांगण में पूर्व मंत्री शहीद उमानाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "1994-95 में प्रदेश में अराजकता चरम पर थी. इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए शहीद हुए पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह के नाम से अब जौनपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण होगा."

योगी ने कहा कि जौनपुर पंडित दीनदयालजी की कर्मभूमि रही है. यहीं उन्होंने अंत्योदय की बात की थी. इसी भाव को शहीद हुए उमानाथ सिंह ने आगे बढ़ाया और तत्कालीन सपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई.

प्रदेश के लोगों को लगभग डेढ़ साल से 'रामराज्य' का ट्रेलर दिखा रहे संत-महंत मुख्यमंत्री ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में अब प्रदेश की सरकार समानता का भाव पैदा करने का काम कर रही है. पहली बार गरीबों के बैंक खाते खोले जा रहे हैं."

उन्होंने कहा कि सरकार के धन का एक-एक रुपया यदि किसी योजना के नाम पर भेज जाए, तो वह सीधे उनके खाते में पहुंचे.

योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने 'गरीबी हटाओ' के खूब नारे दिए, लेकिन ईमानदारी से काम नहीं किए. 1970 के दशक में कांग्रेस ने जो योजनाएं चलाईं उनका लाभ पात्रों को नहीं मिल पाया. आज सरकार ने 87 लाख परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराए. 52 लाख गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए.

स्वछ भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर में कूड़ों का ढेर नजर आ रहा है. इसे अभियान चलाकर 15 सितंबर तके साफ किया जाना चाहिए.

योगी ने कहा कि इस अभियान में हर नागरिक की हिस्सेदारी होनी चाहिए. दो अक्टूबर तक बेस लाइन सर्वे के आधार पर जिलों को 'ओडीएफ ' (खुले में शौच से मुक्त) घोषित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड, CM का आदेश
ग्वालियर हादसे पर एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड, CM का आदेश
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget