एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हल्द्वानी में जंगली जानवरों का आतंक जारी, गुलदार के हमले में महिला की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जंगली जानवरों का आतंक जारी है. यहां गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं.

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. मामला हल्द्वानी काठगोदाम के पास सोनाकोट गांव का है जहां मंगलवार को एक महिला पर गुलदार ने हमला बोल दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

गुलदार के हमले में महिला की मौत

बताया जा रहा है कि महिला जंगल में घास लेने गई हुई थी. तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला बोल दिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग जंगल की तरफ भागे. तब तक महिला को गुलदार गंभीर रूप से घायल कर चुका था. स्थानीय लोग जैसे ही महिला को जंगल से गांव की तरफ ला रहे थे, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

दहशत में ग्रामीण

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और कैमरा दोनों चीजों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि ग्रामीण भय मुक्त हो सकें.

ग्रामीणों की मांग

बता दें कि सोनाकोट गांव में पहली बार गुलदार ने किसी इंसान की जान ली है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के आसपास घना जंगल है और यहां गुलदार का लगातार मूवमेंट रहता है. जिससे बचने के लिए गुलदार को कैद किया जाना आवश्यक है. यदि गुलदार को कैद नहीं किया जाता, तो उसको मारने का आदेश जारी किया जाए. हालांकि घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया और एक पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की कवायद तेज कर दी है. वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

आगरा में कोरोना के कहर पर प्रियंका गांधी से ट्वीट से मचा बवाल, आगरा के डीएम ने भेजा नोटिस UP प्रयागराज में 13 पुलिस कर्मियों को हुआ कोरोना, जिले में मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget