एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव SPECIAL: सियासी दंगल में जनता की चौखट पर राजघराने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार राजघरानों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. यूं तो देश में अब रजवाड़े नहीं रह गए हैं, लेकिन कई राजघरानों के वारिस भी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इस बार चुनावी मैदान में हैं गरिमा सिंह

अमेठी राजघराने के राजा संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह इस बार चुनावी मैदान में हैं. उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है. गरिमा सिंह राजमहल भूपति भवन पर कब्जे को लेकर विवादों में रही हैं. गरिमा सिंह को जिताने के लिए उनके बेटे-बेटी ने उनके प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है.

इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी अमेठी की जनता

राजकुमारी महिमा सिंह के साथ कुंवर अनंत विक्रम सिंह इलाके के हर घर में दस्तक भी दे रहे हैं. उनकी कोशिश हर घर तक पहुंचने की है. अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि इस बार अमेठी की जनता इंसाफ करेगी. वह कहते हैं, "पिछले कई दशकों से यहां की जनता के साथ अन्याय होता आया है. राहुल जी यहां से सांसद हैं, लेकिन पिछले डेढ़ दशक में यहां न तो उद्योग-धंधों का विकास हुआ है और न ही रोजगार परक बुनियादी सुविधाएं युवाओं को मुहैया हो पाई हैं." वह कहते हैं, "अमेठी विधानसभा की जनता को इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी."

दिलचस्प बात यह है कि अमेठी विधानसभा से ही अखिलेश सरकार के सबसे चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार उन्हें इसी सीट से जीत हासिल हुई थी. इस बार वह समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी भी हैं.

1993 से लगातार कुंडा से जीतते आ रहे हैं राजा भैया

अमेठी राजघराने के बाद बात करते हैं, प्रतापगढ़ जिले के भदरी राजघराने की. यहां के राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं. इस इलाके में इनका खासा दबदबा माना जाता है. साल 1993 से लगातार वह कुंडा से जीतते आ रहे हैं. कुंडा में आज भी उनकी ही तूती बोलती है.

एसपी सरकार में हालांकि उन्हें कम महत्व का विभाग देकर उनकी हनक कम करने की कोशिश की गई, लेकिन इलाके में उनका रुतबा पहले की तरह ही है. इलाके के युवाओं में राजा भैया का खासा क्रेज है. राजा भैया के निर्दलीय नामांकन से पहले ही लोग उनके नाम की माला जप रहे हैं.

हालांकि अखिलेश सरकार के कार्यकाल के दौरान ही कुंडा में पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद राजा भैया का नाम भी सामने आया था. इस वजह से अखिलेश सरकार की काफी किरकिरी हुई थी. इस हत्याकांड के बाद से ही अखिलेश और राजा भैया के रिश्तों की डोर काफी नरम पड़ गई.

रायबरेली की तिलोई रियासत की भी अपनी एक अलग पहचान

रायबरेली की तिलोई रियासत की भी अपनी एक अलग पहचान है. इस सियासत के राजा मयंकेश्वर सिंह महल से निकलकर साल 1993 में पहली बार जनता की चौखट पर वोट मांगने पहुंचे थे. तब से पांच बार इस विधानसभा चुनाव से वह चुनाव लड़ चुके हैं और जनता ने तीन बार उनको जीत का सेहरा पहनाकर विधानसभा तक पहुंचाया है.

इस बार एक बार फिर वह चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी से एसपी और फिर बीजेपी में पहुंचने वाले मयंकेश्वर मैदान में हैं. उन्होंने इस बार एक नया नारा गढ़ा है. वह कहते हैं, "2017 में देखेगा जमाना, तिलोई में ऊपर चढ़ेगा खुशहाली का पैमाना."

मयंकेश्वर ने कहा, "जनता को विकास चाहिए. तिलोई की जनता इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी. इलाके में सड़क, पानी और बिजली की स्थिति ठीक करने का काम किया जाएगा."

दशकों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है रामपुर के नवाबों का घराना

बहरहाल, राजघरानों के अलावा यदि उत्तर प्रदेश के कुछ नवाबों के परिवार पर नजर डालें, तो रामपुर के नवाब घराने का नाम पहले आता है. रामपुर का नूरमहल इस पुराने घराने की शान का प्रतीक माना जाता है. नवाबों का यह घराना दशकों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. इसी घराने की नूर बानो जहां कांग्रेस के टिकट पर संसद पहुंच चुकी हैं, वहीं बेटे नवाब काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां चार सालों से विधायक भी हैं.

रामपुर के स्वार सीट से मैदान में उतरे नावेद के सामने इस बार चुनौती काफी कड़ी है. रामपुर के कद्दावर मंत्री आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम उनके सामने हैं. आजम ने भी अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वह अपनी विधानसभा से ज्यादा अपने बेटे का प्रचार करते नजर आ रहे हैं.

आजम के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नावेद

आजम के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नावेद कहते हैं, "सामने चाहे कोई भी हो, स्वार की जनता को पता है कि क्या करना है. सिर्फ चुनावी मौसम में स्वार आने से यहां का विकास नहीं हो जाता. आजम ने यहां की जनता के लिए किया क्या है?"

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा के भदावर रियासत का भी बड़ा नाम रहा है. इस रियासत से जुड़े राजा महेंद्र अरिदमन सिंह 2007 में हुए विधानसभा चुनाव को छोड़कर 1989 से ही जीतते आ रहे हैं. अरिदमन सिंह इस बार साइकिल छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं. इस बार उन्होंने अपनी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह को मैदान में उतारा है. पत्नी को जिताने के लिए इस बार अरिदमन सिंह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget