एक्सप्लोरर

IN DEPTH: यूपी में 'चाणक्य' की चुनावी चाल!

नई दिल्ली: बिहार चुनाव में करिश्मा करनेवाले प्रशांत किशोर का यूपी चुनाव में पहला दांव कामयाब दिख रहा है. कांग्रेस-एसपी का गठबंधन हो चुका है. नेता के तौर पर अखिलेश यादव का चेहरा है और अब उन्होंने बिहार की तर्ज पर नया नारा भी गढ़ लिया है. हालांकि यूपी और बिहार के सियासी मिजाज में थोड़ा फर्क है और कुछ ऐसे दिलचस्प पेंच भी जिनसे अभी प्रशांत किशोर को दो-चार होना है.

नया नारा अपने लड़के, बाहरी मोदी! पर भी चर्चाएं शुरु हो गई हैं. आपको बता दें कि यहां अपने लड़के मतलब यूपी के लड़के राहुल - अखिलेश और बाहरी मोदी! से है. कल्पना की ये तस्वीर सूत्रों की मानें तो सच के एकदम करीब है. खबर यहां तक है कि कांग्रेस-एसपी गठबंधन का नया नारा प्रशांत किशोर के दिमाग से निकलकर कभी भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है. चाणक्य के बारे में मशहूर है कि वो एक तीर से दो शिकार करने की बजाय कुछ ऐसी चाल चलते थे कि शिकार खुद ब खुद तीर को अपने सीने में ले लेता था. चुनावी चाणक्य प्रशांत किशोर की ये चाल कुछ ऐसी ही दिख रही है. उनका नया नारा 'अपने लड़का बनाम बाहरी मोदी' ऐसा नारा है जिसे ना बीजेपी निगल सकती है ना उगल सकती है. बीजेपी नेता विनय कटियार ने इस पर कहा, 'अगर वो लोग इस तरह का प्रचार करेंगे तो हम भी उनके परिवार को सवाल उठाएंगे कि सोनिया कहां की हैं.' बीजेपी सोनिया गांधी के विदेशी मूल के जिस मुद्दे को उठाने की बात कर रही है, वो दशकों पहले सियासी परदे से उतर चुकी है जबकि प्रशांत किशोर का नया फंडा यूपी से पहले बिहार में धूम मचा है. वहां पर प्रशांत किशोर ने बिहारी बनाम बाहरी का मुद्दा उठाकर बीजेपी को धूल फांकने के लिए मजबूर कर दिया था. बिहार चुनाव में यूं तो प्रशांत किशोर ने तमाम मुद्दे उठाए थे लेकिन उनका सबसे ज्यादा जोर बिहारी बनाम बाहरी के मुद्दे पर था. प्रशांत किशोर का ये इमोशनल नारा बीजेपी के हर नारे पर भारी पड़ा था और आखिर में वही हुआ जो प्रशांत किशोर बिहारी अस्मिता का सवाल उठाकर पाना चाहते थे. prashant-kishore-nitish-kumar_650x400_71468400055 बिहार की वही कहानी इस बार यूपी में दोहराने की कोशिश कर रहे हैं प्रशांत किशोर. खास बात है कि बिहार की तरह बीजेपी यूपी में भी राज्य के किसी नेता की बजाय मोदी का चेहरा आगे करने उन्हें रिजनल कॉर्ड खेलने का मौका दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से सांसद हैं और कई बार वाराणसी और गंगा के जरिए यूपी से अपना रिश्ता जोड़ चुके हैं. दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस-एसपी गठबंधन लोगों से सवाल पूछने की तैयारी कर रही है कि वो यूपी के दोनों बेटों पर विश्वास करेंगे या बाहरी पर. प्रशांत किशोर के नये नारे से पहले यूपी के दो बेटों राहुल और अखिलेश की तस्वीर तसव्वुर से बाहर निकलकर मतदाताओं को लुभाने में जुट चुकी है. अब सबको इंतजार है प्रशांत किशोर के नये नारे का. यूपी की सियासत में आजतक इस तरह का नारा नहीं लगा है लेकिन प्रशांत किशोर असंभव को संभव बनाने के लिए ही मोटी फीस लेते हैं. बिहार में उन्होंने लालू यादव और नीतीश जैसे धुर विरोधी को एक साथ ला दिया और अब इतिहास में पहली बार कांग्रेस और एसपी में गठबंधन करा दिया. बिहार में नीतीश कुमार प्रशांत किशोर का चेहरा थे तो यूपी में अखिलेश यादव हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलेगा 15 फीट का 'कॉकरोच', जानें वजह
दिल्ली में फ्री सोलर पैनल के लिए उमड़ी भीड़, 19 दिन में 77 हजार से ज्यादा आवेदन
दिल्ली में फ्री सोलर पैनल के लिए उमड़ी भीड़, 19 दिन में 77 हजार से ज्यादा आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget