एक्सप्लोरर

पत्‍नी के चरित्र पर था शक, फिर पति ने किया ऐसा काम जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे

पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में जब कोई शक घर कर जाता है, तो उसका अंजाम भी इस पवित्र रिश्‍ते के लिए अच्‍छा नहीं होता है. कलंक के साथ इस शक के इस रिश्‍ते का अंत होने के साथ कई जिंदगियां भी बर्बाद हो जाती हैं.

महराजगंजः पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में जब कोई शक घर कर जाता है, तो उसका अंजाम भी इस पवित्र रिश्‍ते के लिए अच्‍छा नहीं होता है. कलंक के साथ इस शक के इस रिश्‍ते का अंत होने के साथ कई जिंदगियां भी बर्बाद हो जाती हैं. यूपी के महराजगंज में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पत्‍नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसके तथाकथित प्रेमी की हत्‍या कर दी.

महराजगंज जिले के एसपी रोहित सिंह साजवान ने मामले का खुलासा किया है. उन्‍होंने बताया कि सोनौली कोतवाली इलाके के जगन्‍नाथपुर में दस फरवरी को एक युवक की हत्‍या कर फेंकी गई लाश बरामद हुई थी. उसकी पहचान जगन्‍नाथपुर के रहने वाले श्रीनिवास के रूप में हुई. पुलिस जब मामले की तह तक गई, तो उसे हत्‍या के पीछे आशनाई का शक हुआ. पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई की श्रीनिवास के पड़ोस में रहने वाला इंद्रकमल हत्‍या के बाद से ही गायब है.

यूपी: एसपी-बीएसपी के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए अखिलेश यादव ने दिया नया नारा

पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि श्रीनिवास का उसके घर बराबर आना-जाना भी था. इंद्रकमल को श्रीनिवास का उसके घर पर आना-जाना नागवार लगता था. इसे लेकर उसका पत्‍नी के साथ कई बार विवाद भी हो चुका था. लेकिन, उसके बावजूद श्रीनिवास का उसके घर पर आना कम नहीं हुआ. इसे लेकर उसका पत्‍नी के साथ रोज-ब-रोज विवाद बढ़ता ही जा रहा था.

राहुल और प्रियंका पहुंचे शहीदों के घर, हाथ थामे और गले लगाकर बांटा गम

सोनौली पुलिस ने शक के आधार पर इंद्रकमल को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने श्रीनिवास की हत्‍या की बात कुबूल ली. उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्‍नी का श्रीनिवास और एक अन्‍य युवक के साथ अवैध संबंध था. इसी कारण उसने श्रीनिवास की हत्‍या कर दी. दूसरा युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, नहीं तो वो उसकी भी हत्‍या कर देता. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में केस दर्ज कर न्‍यायायल में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget