एक्सप्लोरर

मोदी हों, मायावती हों या अखिलेश हों धुआंधार प्रचार के बीच सबके मन में समाया ये डर!

नई दिल्ली: यूपी में पांच दौर के मतदान के बाद भी सभी पार्टियों जीत के दावे तो कर रही हैं लेकिन अब सबको ये आशंका भी होने लगी है कि कहीं त्रिशंकु विधानसभा बन गई तो क्या होगा. हर कोई जनता को सावधान कर रहा है कि हमें वोट नहीं दिया तो बाकी मिलकर सौदेबाजी कर लेंगे.

देश पर होली का खुमार छा रहा है लेकिन चर्चा राखी की हो रही है. राखी की इस चर्चा की वजह है 15 साल पुरानी 22 अगस्त 2002 की एक घटना है. इस दिन जब मायावती ने बीजेपी नेता लालजी टंडन को राखी बांधी थी.

राखी इसलिए बांधी थी क्योंकि तब मायावती ने बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इसी घटना की याद दिलाकर वोटरों को चेता रही हैं.

300 सीटें जीतने का दावा तो सबका है लेकिन प्रचार की भाषणबाजी से त्रिशंकु विधानसभा की आशंका अब चर्चा में है. हर कैंप दूसरे कैंप से डरा हुआ है. मऊ की रैली में पीएम मोदी ने खुलकर सौदेबाजी की आशंका सामने रख दी.

जब सब यही सब कह रहे हैं तो बीएसपी प्रमुख मायावती का डर कैसे सामने नहीं आता. सबका डर जायज है क्योंकि यूपी में हर नेता हर किसी के साथ सत्ता की खिचड़ी पका चुका है. सबसे ज्यादा तर्जुबा मायावती के पास ही है.

1989 में मुलायम सिंह बीजेपी के समर्थन से सीएम बने थे. राम मंदिर आंदोलन के चक्कर में बीजेपी ने समर्थन वापस लिया था. 1993 में मुलायम और मायावती ने मिलकर चुनाव लड़ा था.

मायावती पहले 6 महीने के लिए सीएम बनी थी लेकिन 6 महीने बाद मुलायम को सत्ता देने से मना कर दिया तो सरकार गिर गई. इसी के बाद 1994 को गेस्ट हाउस कांड में कथित रूप से मायावती पर हमला हुआ था.

2002 में मायावती ने बीजेपी के साथ प्रयोग करके सरकार बनाई तभी मायावती बीजेपी की राखी सिस्टर बनी थीं. 2004 में मुलायम ने कांग्रेस को समर्थन देकर केंद्र में यूपीए सरकार 5 साल तक चलवाई थी. अब उन्हीं के सुपुत्र कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
दिल्ली मेट्रो के बंद 6 स्टेशन खुलेंगे या नहीं? 18 मिनट में DMRC ने बदला फैसला
दिल्ली मेट्रो के बंद 6 स्टेशन खुलेंगे या नहीं? 18 मिनट में DMRC ने बदला फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget