एक्सप्लोरर

नोएडा एक्सप्रेसवे पर घोड़े की रेस के जरिए सट्टेबाजी का खेल!

नई दिल्ली: नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे पर यू तो एक से बढ़कर एक हॉर्स पावर की गाड़ियों का दिखना आम बात है. लेकिन पिछले दिनों यहां हुई घोड़ों की रेस ने पुलिस के साथ-साथ प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

एक्सप्रेस-वे पर घोड़ों की रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग एक्सप्रेस-वे पर घोड़ों को दौड़ा रहे हैं तो कई लोग इस हॉर्स रेस का उत्साहवर्धन कर रहे हैं.

रविवार को एक्सप्रेस-वे पर करवाई गई हॉर्स रेस

खबरों के मुताबिक नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हॉर्स रेस करवाई गई. एक्सप्रेस-वे पर घोड़े दौड़ाए जा रहे थे और साथ में जो ये रेस करवा रहे थे, वो लोग बाइक पर चल रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है. खबर ये मिली है कि घोड़ों की रेस के जरिए सट्टेबाजी का खेल चल रहा था हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.

प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान

घोड़ों की इस दौड़ ने एक्सप्रेस-वे पर तैनात QRT यानी क्विक रिएक्शन टीम और वहां लगे हाई डेफिनिशन कैमरे के औचित्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. साथ ही एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा करने वाले प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है.

सट्टेबाजी की कोई जानकारी नहीं: पुलिस

एसपी (ग्रामीण) सुनीति ने बताया, ''मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस रेस मामले की पूरी जानकारी दे दी जाएगी. अभी तक सट्टे लगाने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. हाईवे पर घुड़सवारी करना यातायात के नियमों का उल्लंघन है और इसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी.''​

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP ने साफ की तस्वीर, 'सुनेत्रा पवार के निर्देश पर...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP ने साफ की तस्वीर, जानें क्या कहा?
वकीलों की सुरक्षा को लेकर HC में याचिका, ACP मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग
वकीलों की सुरक्षा को लेकर HC में याचिका, ACP मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget