एक्सप्लोरर

वाराणसी: चर्च पर लगा युवक के धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप, हिंदू युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

हंगामे की अगुवाई करने वाले हिन्दू युवा शक्ति के लोगों का कहना था कि उन्होंने चर्च पर अपना ताला लगा दिया है अगर धर्म परिवर्तन का कृत्य दोबारा हुआ तो वो पूरे चर्च को तोड़ देंगे, चाहे अंजाम जो भी हो.

वाराणसी: धर्म परिवर्तन को लेकर वाराणसी के दशाश्वमेध इलाके में सेंट थॉमस चर्च के बाहर ''हिंदू युवा शक्ति'' के लोगों ने खूब हंगामा किया. इन लोगों का आरोप है कि चर्च के एक पादरी ने प्रवीण दुबे नाम के युवक को बीस हज़ार रुपए का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने को कहा है.

चर्च का गेट बंद होने पर खुद को हिन्दू युवा शक्ति का कार्यकर्ता बताने वालों ने चर्च के गेट पर लगा ताला तोड़ दिया फिर चर्च परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया और धर्म विशेष से जुड़े नारे लगाने लगे. पुलिस ने चर्च के फादर के तहरीर पर 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

वाराणसी के चर्च पर हुई यह घटना कल शाम की है लेकिन चर्च के पादरी की तरफ से आज तहरीर दी गई है. तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हिंदू युवा शक्ति के लोगों ने चर्च पर रुपयों का लालच देकर एक युवक को इसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाया है. हंगामे के समय वो युवक भी साथ था. युवक का नाम प्रवीण दुबे है और उसने खुद को वाराणसी के ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीए फाइनल ईयर का छात्र बताया. प्रवीण का आरोप है कि कुछ दिनों पहले वो बहुत परेशान था और चर्च के बाहर चाय की दुकान पर बैठा था तभी चर्च से निकलकर एक पादरी वहां आए और अपना नाम फादर आनंद बताया. फादर ने 20 हजार रुपयों का लालच देकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए राजी कर लिया. इसके बारे में जब युवक ने परिवार में जिक्र किया तो परिजनों ने उसे खरी खोटी सुनाई और फादर का विरोध करने को कहा.

हंगामे की अगुवाई करने वाले हिन्दू युवा शक्ति के लोगों का कहना था कि उन्होंने चर्च पर अपना ताला लगा दिया है अगर धर्म परिवर्तन का कृत्य दोबारा हुआ तो वो पूरे चर्च को तोड़ देंगे, चाहे अंजाम जो भी हो.

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गिरजाघर इलाके में स्थित सेंट थॉमस चर्च पर हुई इस घटना के बारे में डिप्टी एसपी अभिनव यादव ने बताया की वहां हंगामा करने वाले लोगों की भीड़ थी वह लोग भगवा वस्त्र धारण किये हुए थे और भारत माता की जय घोष कर रहे थे. इनकी तरफ से उस चर्च के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने ताला तोड़कर जो हंगामा वहां किया है, यह गलत है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पादरी की तरफ से तहरीर मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने के लिए एक टीम बनाई गई है.तहरीर के अनुसार 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget