एक्सप्लोरर

दहेज हत्या की जांच में बरती लापरवाही, इलाहाबादHC ने सीओ के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दहेज हत्या के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर सदर सीओ पर गैर जमानती वारंट जारी किया था. जिसके चलते कुशीनगर पुलिस ने सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया है.

कुशीनगर: दहेज हत्या के मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. जिसके बाद कुशीनगर पुलिस ने सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह को शनिवार शाम को हिरासत में ले लिया. सीओ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश कर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने ट्रांजिट रिमांड मांगी है. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. दहेज हत्या के मुकदमे की विवेचना कर रहे सीओ सदर को 27 जनवरी की सुबह 10 बजे तक हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित करने का आदेश हुआ है.

मामले में पूरा मामला सीओ से जुड़ा होने के कारण मीडिया के सामने नहीं लाया गया. सूत्रों की माने तो कोतवाली पडरौना में सीओ को हिरासत में लिए जाने को लेकर जीडी में तस्करा भी डाला गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह हाईकोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं.

दरअसल मामला कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जिला मुख्यालय से सटे गांव बेलवा का है. यहां रहने वाले हरिशंकर दीक्षित ने वर्ष 2016 में बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए अपने दामाद और परिवार के दूसरे सदस्यों के विरुद्ध नगर कोतवाली में तहरीर दी थी. पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने पर उन्होंने सीजेएम कोर्ट में 156(3) का वाद दाखिल कर न्याय की मांग की थी. सीजेएम कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में अपराध संख्या 1203/2016 दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया.

विवेचना के दौरान तत्कालीन विवेचक ने दहेज हत्या की जगह दहेज उत्पीड़न की धारा 498-ए, 3/4 डीपी एक्ट के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था. पीड़ित पक्ष की आपत्ति पर सीजेएम ने मामले में पुनर्विवेचना का आदेश दिया. उधर लड़के पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई कि लड़की के घर वालों ने ही उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया. जिसके बाद कोर्ट ने तहरीर को विवेचना में शामिल करने का आदेश दिया. पुलिस के इस रवैये से नाराज मुकदमे के वादी हरिशंकर दीक्षित ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई.

जिस पर हाईकोर्ट ने सीओ के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को 27 जनवरी की सुबह 10 बजे तक उपस्थित करने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट के इस आदेश के अनुपालन क्रम में एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को सीओ को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया. जहां न्यायालय ने सीओ को 27 जनवरी की सुबह 10 बजे तक ट्रांजिट रिमांड पर दिया है.

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है, आदेश का अनुपालन किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget