एक्सप्लोरर

कोरोना के चलते मथुरा में इस बार नहीं होगा 'मुड़िया पूनों' मेला, घर में ही मनाएं गुरु पूर्णिमा पर्व- हेमा मालिनी

कोरोना काल में कांवड़ यात्रा के बाद अब मथुरा में मुड़िया पूनों मेले के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने लोगों से अपील की है कि वो पर्व को घर में ही परिजनों के साथ मनाएं.

मथुरा: बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों से कहा है इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार ने गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला 'मुड़िया पूनों' मेले का आयोजन निरस्त कर दिया है. सांसद ने पांच जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व की लोगों को शुभकामनाएं दीं.

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सरकार ने 'मुड़िया पूनों मेला निरस्त कर दिया है. सभी लोगों से अपील है कि वे परिक्रमा नहीं करें और घर में ही परिजनों के साथ पर्व मनाएं. गोवर्धन और उसके आसपास के गांव-कस्बों में इस समय बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले आ रहे हैं और कई जगहों को हॉट-स्पाट घोषित कर सील भी किया गया है.

गौरतलब है कि जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने पहले ही बताया था कि जिन कई राज्यों से श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आते हैं, वहां भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले हैं. ऐसे समय में संक्रमण की रोकथाम करते हुए किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना संभव नहीं है. इसलिए जनहित और स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन स्थगित किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि था गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा लगाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है. इस दौरान कोई भी चलकर या फिर लेट कर परिक्रमा नहीं लगा सकेगा.

गौरतलब है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन इस बार 1 से 5 जुलाई तक होना था. मुड़िया पूनों मेले का इतिहास 500 वर्ष पुराना है. इस दिन लोग गिरराज जी की परिक्रमा करते हैं. कहा जाता है कि 500 साल पहले संतों ने अपने गुरू श्री पाद सनातन गोस्वामी की याद में अपना सिर मुंडन कराकर 5 दिन की शोभायात्रा निकाली थी. इसके बाद से आज तक यह मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना इफेक्ट: अयोध्या में इस साल नहीं लगेगा सावन झूला मेला, प्रशासन ने लगाई रोक

अयोध्या: राम मंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों की सफाई कर रही हैं प्राइवेट कंपनियां, काम को देखते हुए लिया जाएगा बड़ा निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget