एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से मुश्किल बने हालात, अगले 24 घंटों तक 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी कल सुबह से ही रौद्र रूप में है. यह नदी नरसिंहपुर और खरगोन जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नरसिंहपुर जिले के बरमन घाट में इस नदी का जलस्तर 324.90 मीटर पहुंच गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. बारिश से राज्य के हालात मुश्किल बने हुए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में अगले 24 घंटों तक मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के सिवनी में सबसे अधिक 31 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर

प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और प्रदेश के कई जगहों पर सड़क यातायात अवरूद्ध होने के साथ-साथ कई निचले रहवासी इलाके जलमग्न हो गए. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार की सुबह साढे आठ बजे तक प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं और शेष संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई.

पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून प्रबल रहा. इस दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी में सबसे अधिक 31 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि टिमरनी में 25 सेंटीमीटर, विदिशा और हरदा में 18-18 सेंटीमीटर, केवलारी में 15 सेंटीमीटर, भोपाल में 14 सेंटीमीटर, रायसेन में 13 सेंटीमीटर, गुलाबगंज और नैनपुर में 12-12 सेंटीमीटरऔर सागर में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

कल सुबह से ही रौद्र रूप में है जीवनदायिनी नर्मदा नदी

मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी कल सुबह से ही रौद्र रूप में है. यह नदी नरसिंहपुर और खरगोन जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नरसिंहपुर जिले के बरमन घाट में इस नदी का जलस्तर 324.90 मीटर पहुंच गया है, जो वहां पर खतरे के निशान 323 मीटर से 1.90 मीटर अधिक है. वहीं, खरगोन के मोरटक्का में इस नदी का जल स्तर 164.84 मीटर हो गया है, जो वहां पर खतरे के निशान 163.98 मीटर से 0.86 मीटर अधिक है.

भारी बारिश के चलते आज मध्य प्रदेश के 28 वृहद बांधों में से 21 बांधों के गेट खोले गये हैं, जिनमें खंडवा जिले में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े बांध इंदिरा सागर और जबलपुर जिले में स्थित बरगी बांध भी शामिल हैं. नर्मदा नदी पर बने इस इंदिरा सागर बांध के 20 में से 12 गेट खोले गये हैं, जबकि नर्मदा पर ही बने बरगी में 21 में से 17 गेट खोले गये हैं. भारी बारिश के साथ-साथ इन बांधों से पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति और विकराल हुई है.

राज्य के किन-किन जिलों में है हाई अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक राज्य के आठ जिलों हरदा, होशंगाबाद, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर, रायसेन, रतलाम और सीहोर में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि आठ अन्य जिलों बड़वानी, दमोह, धार, देवास, इंदौर, राजगढ़, विदिशा और उज्जैन में कहीं-कहीं पर अति भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि इनके अलावा, भोपाल, जबलपुर और मंडला सहित 16 अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें-

UNHRC की बैठक: आज आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

SIT ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामले फिर खोले, बढ़ सकती हैं कमलनाथ की मुश्किलें

कश्मीर मामले पर बोले ट्रंप-भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में आई कमी, दोनों देश चाहें तो मदद को तैयार

अरुण जेटली के लिए आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी BJP, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget