एक्सप्लोरर

बिहार: लू बनी आफत, अबतक 83 की मौत, औरंगाबाद में 34, गया में 35 और नवादा में 14 लोगों की जान गई

बिहार के औरंगाबाद जिले में 34, गया में 35 और नवादा में 14 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने पश्चिम दिशा से आने वाली हवा से 21-22 जून को अच्छी बारिश की संभावना जताई.

पटना: बिहार में गर्मी के इस मौसम में लू लगने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है. आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में लू लगने से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें औरंगाबाद जिले में 34, गया में 35 और नवादा में 14 लोगों की मौत हुई है.

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की वजह से हुई मौत के मामलों की कल समीक्षा की थी और आवश्यक निर्देश दिए थे.

मुख्यमंत्री द्वारा की गयी समीक्षा के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया था कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना के मद्देनजर सरकार ने 22 जून तक पूरे राज्य में सारे स्कूल, कोचिंग सस्थान और कॉलेज को बंद रखने का फैसला किया है. दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश में जारी निर्माण कार्य सुबह दस बजे से पहले और शाम में कराए जाने का निर्णय लिया गया.

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड को पार कर गया था. पटना शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने पश्चिम दिशा से आने वाली हवा से 21-22 जून को अच्छी बारिश की संभावना जताई. उन्होंन बताया कि कल बिहार के उत्तरी भाग में मध्यम वर्षा और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के मद्देनजर उत्तर बिहार में लू में कमी और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण-मध्य क्षेत्र में कुछ जिलों में आज और कल लू की स्थिति बनी रहने की संभावना बनी रहेगी. अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की संभावना बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget