एक्सप्लोरर

मां ने की 8 महीने के बेटे की हत्या, अनाज की टंकी में छुपाया शव, बदबू आने पर खुला राज़

मां ने ही बच्चे को जान से मार दिया था और फिर अनाज की टंकी में छुपा दिया था. बताया जा रहा है कि ऐसा उसने जानबूझ कर किया था.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. एक मां ने अपने ही बेटे को जान से मार दिया और शव को अनाज की टंकी में छुपा दिया. बताया जा रहा है कि ऐसा उसने अपने जेठानी को फंसाने के लिए किया.

11 अगस्त को आठ महीने के बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी. परिजनों और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ जारी थी. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी. लेकिन पुलिस ये जानने की कोशिश में थी कि आखिर कोई क्यों बच्चे का अपहरण करेगा.

पुलिस इंतजार कर रही थी कि शायद फिरौती के लिए कोई कॉल आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिर 21 अगस्त को बच्चे का शव घर के पीछे से ही बरामद हुआ. इसी के बाद ऐसा खुलासा हुआ जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए.

परिजनों से पूछताछ हुई तो पता चला कि मां ने ही बच्चे को जान से मार दिया था और फिर अनाज की टंकी में छुपा दिया था. बताया जा रहा है कि ऐसा उसने जानबूझ कर किया था. हालांकि उसने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि बच्चा चारपाई से गिर कर मर गया था.

महिला ने पुलिस से कहा कि वो डर गई थी जिसके कारण उसने शव को छुपा दिया. जब 8-10 दिन के बाद घर से बदबू आने लगी तब जाकर इस बात का पता चला. तब भी उसने पति पर दबाव बनाया और दोनों ने मिल कर शव को घर के पीछे रख दिया.

बच्चे की मां अपनी बातें लगातार बदल रही है जिसके कारण पुलिस अभी भी जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच का पता चल सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा में एक दर्जन के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget