एक्सप्लोरर

गोरखपुर: सीएम सिटी को जल्‍द ही मिलेगी नए एयरपोर्ट और इंटरनेशनल बस अड्डे की सौगात

सरकार का प्लान गोरखपुर के लिए नए एयरपोर्ट और बस अड्डे का है. माना जा रहा है कि जल्द ही तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा.

गोरखपुरः गोरखपुर में रहने वाले लोगों को अब 300 एकड़ के विस्‍तृत एयरपोर्ट और बस अड्डे की सौगात मिलने वाली है. सीएम सिटी से किसी भी महानगर में उड़ान के लिए लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी. वहीं ज्‍यादा उड़ानों और कंपनियों के आने से उन्‍हें सस्‍ते दर पर फ्लाइट भी उपलब्‍ध होगी. इसके साथ ही महानगरों और नेपाल जाने वाले लोगों के लिए इंटरनेशनल बस अड्डा की सौगात भी जल्‍द ही मिलेगी.

जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र पाण्डियन ने बताया कि आने वाले कुछ साल में गोरखपुर को ये सौगत मिल जाएगी. एयरपोर्ट और अंतरराष्‍ट्रीय बस अड्डा के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. जल्‍द ही इसका प्रस्‍ताव शासन को भेज दिया जाएगा. नया एयरपोर्ट 300 एकड़ में बनेगा. इसके लिए गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर जमीन की तलाश हो रही है. वहीं दिल्‍ली के आईटीबीएस की तर्ज पर महेसरा के पास 50 एकड़ में बस अड्डा भी बनाने की योजना है. इन दोनों बड़ी योजनाओं को जल्‍द से जल्‍द अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश तेज कर दी है.

एक से डेढ़ माह में दोनों योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी. वाराणसी रूट पर 300 एकड़ में एयरपोर्ट बन जाने से लगभग सभी प्रमुख शहरों के लिए उड़ान संभव हो सकेगी. इसके साथ ही गोरखपुर और आसपास के जिलों के लोगों के लिए आवागमन की सुविधा भी बढ़ जाएगी. गोरखपुर में 50 एकड़ में अंतरराष्‍ट्रीय बस अड्डा बन जाने से नेपाल जाने और वहां से गोरखपुर आने वाले सैलानियों के लिए भी काफी सुविधा हो जाएगी. इसके साथ ही महानगरों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी काफी आराम होगा.

बस सुविधा की अन्‍य राज्‍यों और जिलों से सीधी कनेक्टिविटी से लोगों का समय, संसाधन और रुपए बचेंगे. कालेसर-जंगल कौडि़या बाईपास फोरलेन बन जाने से लखनऊ की ओर से आने वाली बसें बगैर शहर में प्रवेश किए सीधे आईएसबीटी पहुंच जाएंगी. जिन लोगों को नेपाल की यात्रा करनी होगी, वे यात्री सीधे वहां से नेपाल के लिए बस ले सकेंगे. शहर के बाहर से ही बसों के निकलने की सुविधा से शहर में जाम की समस्‍या से मुक्ति मिलेगी और बसें जाम में फंसने से भी बचेंगी. इसके साथ ही सही समय पर वे गंतव्‍य को रवाना भी हो सकेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget