एक्सप्लोरर

विवाहिता का जलते हुए वीडियो वायरल होने से मची सनसनी, ससुराल वालों पर दहेज उत्‍पीड़न का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता के मायके वालों की ओर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसमें पति समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

गोरखपुरः दहेज उत्‍पीड़न में एक विवाहिता की जान चली गई. गुरुवार को विवाहिता की मौत हो गई. देर रात विवाहिता के आग से जलने का वीडियो वायरल हो गया. संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता के मायके वालों की ओर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसमें पति समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

हालांकि इस मामले में एसएसपी का कहना है कि मृतका ने मरने से पूर्व मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि उसने गृह कलह से तंग आकर आत्मदाह किया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा में पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गोरखपुर के कोतवाली इलाके के हजारीपुर निवासी राजाराम गुप्ता ने राजघाट इलाके के लालडिग्‍गी क्षेत्र के बसंतपुर मदरसा इलाके के रहने वाले आलोक गुप्ता के साथ अपनी बेटी पूनम की शादी साल 2014 में की थी.

शादी के 5 साल बीतने के बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं था. आरोप है कि पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. कई बार समझौता भी हुआ. 9 अप्रैल को ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर पूनम को जिंदा जला दिया. मृतका की मां राजकुमारी देवी, बहन सरोज और दामाद शिवम गुप्ता ने बताया कि पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. 4 दिन पहले सूचना मिली कि उसे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया है.

गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया. जहां कल उसकी मौत हो गई. गुरुवार यानी कल देर रात परिजन शव लेकर पुलिस ऑफिस पहुंच गए. वहां पर हंगामा करने लगे. उसके बाद राजघाट पुलिस ने पति सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के साथ लोगों को खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया और पति आलोक गुप्ता, जेठ आनंद गुप्ता, जेठानी आशा, देवर अतुल और देवरानी को हिरासत में ले लिया.

घटना के संबंध में एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाहिता का जलते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इस घटना में मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या की तहरीर दी गई थी. उसके आधार पर दहेज हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतका ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया है कि गृहकलह से तंग आकर उसने आत्मदाह किया है. उसने गृहकलह से तंग आकर खुद को आग लगाई थी.

चुनाव ड्यूटी पर सुरक्षाकर्मियों को 'नमो' लोगो वाले भोजन के पैकेट बांटे जाने से छिड़ा विवाद

दलितों को वोट डालने से रोका जा रहा, हाथी का बटन दबाने पर कमल को जा रहा वोट- मायावती

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह आज काशी दौरे पर, पूर्वांचल सीटों की समीक्षा करेंगे

दलित मतदाताओं को वोट देने से रोकने के आरोप को मुख्य चुनाव अधिकारी ने खारिज किया

स्मृति ईरानी के पास 4.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, 6 लाख 24 हजार नकद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget