एक्सप्लोरर

गरीब बच्‍चों के साथ इस पुलिसवाले ने मनाया जन्मदिन, कचरा बीनने वाले कहते हैं अंकल

गोरखपुर में तैनात एसआई प्रमोद सिंह को सड़क पर कचरा बीनने वाले गरीब बच्‍चे अंकल कहकर बुलाते हैं. वे जब भी कुछ उपहार लेकर उनके बीच जाते हैं, बच्‍चे उनसे गर्मजोशी के साथ लिपट जाते हैं.

गोरखपुरः गोरखपुर में तैनात एसआई प्रमोद सिंह को सड़क पर कचरा बीनने वाले गरीब बच्‍चे अंकल कहकर बुलाते हैं. वे जब भी कुछ उपहार लेकर उनके बीच जाते हैं, बच्‍चे उनसे गर्मजोशी के साथ लिपट जाते हैं. यही वजह है कि उन्‍होंने जन्‍मदिन भी ऐसे ही बच्‍चों के बीच केक काटकर मनाया. गोरखनाथ थानाक्षेत्र की धर्मशाला चौकी पर तैनात एसआई प्रमोद सिंह ने अपना 44वां जन्‍मदिन गरीब बच्‍चों के बीच मनाया. मूलतः बिहार के भभुआ (कैमूर) जिले के रहने वाले एसआई प्रमोद सिंह के जीवन में संघर्ष की राह आसान नहीं थी. उनकी प्रारम्भिक शिक्षा और लालन-पालन बनारस में हुआ. साल 1994 में सिपाही के पद पर उनका चयन हुआ. उसके बाद उन्‍होंने लखनऊ कोटे से 16 साल फोरेंसिक विभाग में कार्य किया. उसके बाद पुलिस ट्रेनिंग में तीन साल रहे. साल 2013 में विभागीय रैंकर परीक्षा उत्‍तीर्ण कर वे एसआई (सब इंस्‍पेक्‍टर) बने. गरीब बच्‍चों के साथ इस पुलिसवाले ने मनाया जन्मदिन, कचरा बीनने वाले कहते हैं अंकल गोरखपुर के रेलवे पुलिस चौकी पर तैनाती के दौरान ही उन्‍होंने गरीब बच्‍चों को नंगे पांव घूमते देखा. उन्‍होंने बच्‍चों को बुलाया, तो वे सहम गए. लेकिन, जब उन्‍होंने सभी बच्‍चों को चप्‍पल उपहार में दी, तो वे खुशी से उनसे लिपट गए. उसके बाद जब उनकी तैनाती धर्मशाला चौकी पर हुई, तो कुछ ऐसे लोग संपर्क में आए,‍ जिनके सहयोग से उन्‍होंने जरूरतमंदों और गरीब बच्‍चों के लिए कुछ करने की ठान ली. कहते हैं कि जब सोच बड़ी हो और कुछ कर गुजारने का जज्‍बा दिल में हो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है. यही सोचकर उन्‍होंने आठ माह पहले ‘हम हैं न’ स्‍वयंसेवी संगठन का गठन किया. उनकी इस नेक पहल में शहर के कुछ व्‍यापारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनका साथ दिया. धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे एक हाल तैयार कर वहां पर गरीब और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए जरूरत की हर चीज निःशुल्‍क मुहैया कराई जाने लगी. इतना ही नहीं दो अक्‍टूबर से हर मंगलवार को 2000 से अधिक गरीब बच्‍चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को निःशुल्‍क भोजन कराने का लक्ष्‍य रखकर शुरुआत की गई. आज इस संस्‍था की ओर से हर रोज 25 से 30 जरूरतमंदों को दोनों टाइम निःशुल्‍क भोजन उपलब्‍ध कराया जाता है. गरीब बच्‍चों के साथ इस पुलिसवाले ने मनाया जन्मदिन, कचरा बीनने वाले कहते हैं अंकल हर दिन हजारों गरीब बच्‍चों, बेसहरा, मानसिक रूप से बीमार और सड़क पर जीवन गुजर-बसर करने वाले जरूरतमंदों की सेवा को ही प्रमोद सिंह ने जीवन का ध्‍येय बना लिया है. शुक्रवार 30 नवंबर को जब वे उनके बीच केक लेकर जन्‍मदिन मनाने पहुंचे, तो सैकड़ों गरीब बच्‍चों ने उन्‍हें घेर लिया. उन्‍होंने सभी को केक खिलाकर ऐसे बच्‍चों का दिन यादगार बना दिया. वे कहते हैं कि जरूरतमंदों की मदद और भूखे लोगों को भोजन उपलब्‍ध कराने में जो सुकून मिलता है, वो कहीं नहीं मिल सकता. प्रमोद सिंह कहते हैं कि अगर हर इंसान किसी एक भूखे को रोज भोजन उपलब्‍ध कराने का संकल्‍प ले, तो हमारे देश में कोई भी भूखा नहीं सोएगा. उन्‍होंने कहा कि उनके द्वारा बनाई गई संस्‍था का भी यही ध्‍येय है. जिससे आज काफी लोग जुड़कर लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं. यही वजह है कि आज ये बच्‍चे जब उन्‍हें देखते हैं, तो प्‍यार से उनसे लिपट जाते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget