एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बाप के मोबाइल पर भेजी बेटी के कत्ल की तस्वीरें, साथ में लिखा ये मैसेज

एक पिता के मोबाइल पर उसकी बेटी के कत्ल की तस्वीरें भेजी गई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के ऑफिस के दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस को अब तक युवती की लाश मिली है और न ही उसका मोबाइल.

गोरखपुर: गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता के मोबाइल पर उसकी बेटी के कत्ल की तस्वीरें भेजी गई हैं. पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है.

जो तस्वीरें लड़की के पिता को भेजी गई हैं वो लड़की के मोबाइल से ही भेजी गई हैं. फोटो में लड़की के आंख और मुंह पर पट्टी बनी हुई है और सिर से खून बह रहा है. मैसेज में युवती को मारने और उसकी लाश तक नहीं मिलने की बात कही गई है.

लड़की का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के ऑफिस के दो लोगों को हिरासत में लिया है. युवती का वास्तव में फिरौती के लिए अपहरण हुआ है या फिर उसकी हत्या कर दी गई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

वहीं पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं युवती ने खुद ही अपने अपहरण के बाद हत्या की झूठी कहानी तो नहीं रची है. फोटो देखकर पुलिस को कहानी पूरी फिल्मी लग रही है. क्योंकि न तो पुलिस को अब तक युवती की लाश मिली है और न ही उसका मोबाइल.

ये मैसेज भेजा लड़की के बाप को

23 वर्षीय युवती की फोटो उसी के मोबाइल से उसके पिता को भेजी गई है. उसमें मैसेज लिखा गया है कि 'ले लिया तुम्हारा बदला तुम्हारी बेटी की जान लेकर, जा रही थी ऑफिस कई महीनों बाद यह मौका मिला है. ऐसे बाप हो तुम कि लड़की की लाश भी तुम्हें नसीब नहीं होगी. इसी जगह मारकर लाश फेंका है.'

लड़की सुबह अपने पिता से कहकर यह निकली थी कि वह जिस ऑफिस में काम करती है, वहां जा रही है. उसे वहां का माहौल अच्छा नहीं लग रहा है और आज हिसाब-किताब कर के ही वापस लौटेगी. जब उसके पिता ने पूछा कि आज मुहर्रम है तुम्हारा ऑफिस तो बंद होगा तो उसने कहा नहीं ऑफिस खुला है आज हिसाब करके लौटूंगी. 11:45 बजे के करीब उसके पिता के मोबाइल पर फोटो के साथ मैसेज भेजा गया है. लेकिन, व्यस्त होने के कारण वे उसे देख नहीं पाए.

शाम छह बजे फ्री होने पर जब उन्होंने अपने मोबाइल पर बेटी के नम्बर का मैसेज खोला तो उसे देखते ही होश उड़ गए. परिवार ने पुलिस को सूचना दी. एसपी नॉर्थ अरविंद पांडे ने बताया कि युवती के पिता ने इस मामले में तहरीर दी है. जो भी लोग इसमें दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget