एक्सप्लोरर

बैट के बाद गाली वाले विधायक जी की हेकड़ी, अधिकारियों को मारने के लिए पब्लिक को उकसाया

गोरखपुर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें विधायक, अधिकारियों को गाली देते हुए और धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं. देखना ये होगा कि विधायक पर अब क्या कोई कार्रवाई होगी?

गोरखपुरः बैट वाले विधायक की गुंडागर्दी ने भले ही उन्‍हें जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया. लेकिन, इससे अन्‍य माननीयों की सेहत पर कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है. इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के बाद अब यूपी की सीएम सिटी यानी गोरखपुर शहर के भाजपा विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल नगर निगम के अधिकारियों को गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वे लोगों से कह रहे हैं कि इन लोगों को पीटते क्‍यों नहीं हैं. घेर कर पीटिए. ये सब कभी नहीं सुधरेंगे.

गोरखपुर के भाजपा विधायक और पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ डा. राधा मोहन दास अग्रवाल नंदानगर और सैनिक विहार कालोनी में चल रहे पाइप लाइन विस्‍तार का निरीक्षण करने पहुंचे. नगर निगम के अंतर्गत आने वाले जल निगम के अधिकारियों द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोदे जाने से आए दिन दुर्घटनाएं और आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों की ओर से मौके पर पहुंचे विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल से एक पीडि़त ने बताया कि गड्ढे में गिरकर उसकी मां के हाथ में फैक्चर हो गया. इतना सुनते ही नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल को गुस्‍सा आ गया. वे जल निगम के एक्सईएन और जेई को सबके सामने ही खरी-खोटी सुनाने लगे. वे स्थानीय लोगों से कहने लगे कि इन लोगों के ऊपर एफआईआर क्यों नहीं कराते. जब जेल में जाएंगे तो दिमाग ठिकाने आ जाएगा. इस दौरान वे उन अधिकारियों को गाली देने से नहीं चूके.

डा. राधामोहन दास अग्रवाल साल 2002 में हिन्‍दू महासभा से विधायक चुने गए. इसके बाद वे लगातार तीन बार से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सदन पहुंचे हैं. वे साल 2012 में भाजपा विधानमंडल दल के प्रतिपक्ष के नेता भी रहे हैं. डा. राधामोहन दास अग्रवाल का विवादों से पुराना नाता रहा है. वे गोरखपुर में तैनात रहीं आईपीएस ऑफिसर और सीओ गोरखनाथ रही चारु निगम को सरेआम बेइज्‍जत करने को लेकर चर्चा में आए थे. उस दौरान इनकी फटकार से वे भीड़ में ही रो दी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget