एक्सप्लोरर

मंत्री ने झिड़क दिया तो इंसाफ के लिए बीजेपी विधायक के पैरों में गिर गई गैंगरेप पीड़िता

गैंगरेप की शिकार एक महिला को अपनी एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीजेपी विधायक के पैरों पर गिरकर उनसे इंसाफ की गुहार लगानी पड़ी. पीड़ित महिला योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के पास फ़रियाद लेकर पहुंची थी पर मंत्री जी ने बात नहीं सुनी.

इलाहाबाद :यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में गैंगरेप की शिकार एक महिला को अपनी एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीजेपी विधायक के पैरों पर गिरकर उनसे इंसाफ की गुहार लगानी पड़ी. पीड़ित महिला योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के पास फ़रियाद लेकर पहुंची थी. मंत्री जी उस वक्त मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को मीडिया के सामने गिना रहे थे. बाहर निकलने पर भी मंत्री ने पीड़ित की बात गंभीरता से नहीं सुनी और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उसे धक्के देते हुए दूर कर दिया तो पीड़ित महिला पास में खड़े बीजेपी विधायक के पैरों पर गिर पड़ी और उनके जूतों पर अपना सिर रखकर इंसाफ की गुहार लगाई. बहरहाल विधायक ने भी टालमटोल करते हुए कोई ख़ास दिलचस्पी नहीं दिखाई और पीड़ित को घर आकर मुलाक़ात करने को कहा. बयानवीर विधायक ने इस मौके पर मीडिया की वाहवाही लूटने के लिए यह जरूर कहा कि संवेदनशील मामलों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई तो की ही जाएगी, साथ ही उन पर थर्ड डिग्री का भी इस्तेमाल होगा.

मंत्री ने झिड़क दिया तो इंसाफ के लिए बीजेपी विधायक के पैरों में गिर गई गैंगरेप पीड़िता

इंसाफ के लिए भटक रही थी महिला, दर्ज नहीं की गई शिकायत

इलाहाबाद के गंगापार के नवाबगंज इलाके की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले जब वह घर में अकेली थी तो गांव के दो दबंग जबरन घुस आए और उसके साथ मनमानी की. दबंगों ने पुलिस में शिकायत करने और मुंह खोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. आरोप है कि पीड़ित महिला केस दर्ज कराने के लिए नवाबगंज थाने पर गई तो उसे वहां से भगा दिया गया. वह सर्किल आफिसर समेत दूसरे अफसरों के दफ्तर भी गई, लेकिन कहीं भी उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई.

मंत्री ने झिड़क दिया तो इंसाफ के लिए बीजेपी विधायक के पैरों में गिर गई गैंगरेप पीड़िता

सुरक्षाकर्मियों ने आगे बढ़ने से रोक दिया पीड़ित परिवार को शनिवार को पता चला कि इलाहाबाद के विधायक और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सर्किट हाउस में जनता की समस्याएं सुन रहे हैं. पीड़ित महिला अपने पति के साथ सर्किट हाउस पहुंची तो मंत्री जी उस वक्त केंद्र की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस कर उपलब्धियां गिना रहे थे. हॉल में पीड़िता को इंट्री नहीं मिल सकी तो वह मंत्री जी की गाड़ी के पास उनका इंतजार करने लगी.मंत्री के सामने पीड़ित परिवार ने गुहार लगानी चाही तो वह अप्लीकेशन हाथ में पकड़कर कुछ सुनने या आश्वासन दिए बिना ही आगे बढ़ने लगे. पीड़ित परिवार ने उनसे पूरी बताकर इंसाफ की गुहार लगानी चाही लेकिन मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हाथ से ढकेलते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया. इस बीच मंत्री जी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए.

मंत्री ने झिड़क दिया तो इंसाफ के लिए बीजेपी विधायक के पैरों में गिर गई गैंगरेप पीड़िता

विधायक हर्षवर्धन बाजपेई से भी लगाई गुहार मायूस गैंगरेप पीड़िता ने वहीँ कुछ दूरी पर खड़े इलाहाबाद सिटी नार्थ सीट से बीजेपी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को देखा तो वह उनके पैरों पर गिरकर गिड़गिड़ाने लगी. पीड़िता ने विधायक के जूतों पर अपना सिर रखकर उनसे इंसाफ की गुहार लगाई. विधायक ने दिलासा देते हुए पीड़िता को उठाया तो जरूर लेकिन उसकी पूरी बात सुनने या फौरी तौर पर कोई मदद करने के बजाय विजिटिंग कार्ड देकर घर आकर मिलने का फरमान सुना दिया.

विधायक ने दिया अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन बहरहाल मीडिया ने विधायक हर्षवर्धन बाजपेई से बात की तो उन्होंने बड़े -बड़े दावे तो किए लेकिन पीड़िता की एफआईआर दर्ज कराने में कोई मदद नहीं कर सके. बड़बड़ोले विधायक ने बयान दिया कि उनकी सरकार लापरवाही से काम करने वाले अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तो करेगी ही, पर साथ ही उनके खिलाफ थर्ड डिग्री का भी इस्तेमाल करेगी. ये वही विधायक हैं जिन्होंने पिछले शनिवार को इलाहाबाद में सीएम योगी के कार्यक्रम में कार ले जाने से रोकने पर एडिशनल एसपी को लात और जूतों से मारने की धमकी सरेआम दी थी.योगी सरकार एक तरफ तो एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर महिलाओं की सुरक्षा किए जाने और उन्हें इंसाफ दिलाने का दावा करती है, लेकिन उसके राज में अफसरों से लेकर कैबिनेट मंत्री तक अगर गैंग रेप पीड़िता की फ़रियाद सुनकर उसे इंसाफ दिलाने के बजाय उसे झिटककर धक्का देते हुए भगा दें. इलाहाबाद की यह घटना योगी सरकार के ऐसे दावों पर करारा तमाचा भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget