एक्सप्लोरर

छात्रा ने लगाई नदी में छलांग, 9 अगस्त को हुई थी गैंगरेप का शिकार

एक गैंगरेप पीड़ित लड़की ने नदी में छलांग लगा दी. उसे बचाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस गैंगरेप के मामले की जांच कर रही थी कि अब पीड़िता ने ये कदम उठा लिया. गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं.

कानपुर: एक गैंगरेप पीड़ित लड़की ने नदी में छलांग लगा दी. उसे बचाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस गैंगरेप के मामले की जांच कर रही थी कि अब पीड़िता ने ये कदम उठा लिया. गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं. मामला शुक्रवार का है जब पीड़िता ने पांडू नदी के पुल से छलांग लगा दी. राहगीर और स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते उसने छलांग दी. इसके बाद हडकंप मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस और छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी. गांव के कुछ लोगों ने नदी में कूद कर पीडिता को बचाने का प्रयास किया. नदी का बहाव तेज होने की वजह से पीडिता का कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा लेकिन शुक्रवार शाम तक छात्रा का पता नहीं चल सका था. शनिवार सुबह गोताखोरों को फिर से नदी में उतारा गया. मूल रूप से जालौन के वाले रोडवेज कर्मी की बेटी से बीते 9 अगस्त को गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया था. शोरगुल सुनकर जब पडोसी पहुंचे तो दोनों युवक मौके से भाग निकले. छात्रा को गंभीर हालत में झांसी के जिला अस्पताल में भर्ती गया जहां वो चार दिनों तक भर्ती रही. पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करा कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. छात्रा के पिता बदनामी के चलते बेटी को लेकर बीते 13 अगस्त को अपने भाई के घर पर आ गए. छात्रा परेशान थी और खुद को अंधेरे कमरे में रखती थी. उसे रौशनी से भी डर लगने लगा था. छात्रा के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी कब घर से बाहर निकली पता नहीं चला. उन्होंने कहा," जबसे बेटी के साथ गलत हुआ, बहुत परेशान रहती थी. हम सभी लोगों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया. पुलिस बेटी को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल रहा है." उन्होंने बताया," बेटी को मैं कानपुर लेकर आ गया. अपने गांव इसलिए नहीं ले गया कि वहां पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही थी. बेटी भी कह रही थी पापा मैं गांव नहीं जाउंगी." बर्रा इन्स्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के मुताबिक छात्रा आहत थी जिसकी वजह से उसने पुल से छलांग लगायी है. शुक्रवार को गोताखोरों को नदी में उतारा गया था लेकिन उसकी खोज नही की जा सकी. शनिवार सुबह फिर से गोताखोरों को उतारा जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget