एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: 5 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत, 6 जख्मी, छह हिरासत में लिए गए

ये एक निर्माणाधीन बिल्डिंग थी. घर तैयार हो गया था बस फिनिशिंग का काम चल रहा था. तभी हादसे का शिकार हो गई.

गाजियाबाद: नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी के बाद अब गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर कॉलोनी में 5 मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत हो गई. इस हादसे में 6 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है. इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से हुआ था और सरकारी विभागों से इसकी इजाजत नहीं ली गई थी. तीन घायल को दिल्ली के जीटीबी में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य तीन को गाजियाबाद के ही अस्पताल में भर्ती किया गया है.

बिल्डिंग गिरने के बाद एनडीआरएफ की टीम 7 लोगों को निकाला है. लेकिन अब भी चंद लोगों के दबे होने की आशंका है. बचाव और राहत का काम अब भी जारी है.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एनएसए को तहत कार्रवाई होगी. गाजियाबाद के डीएम का कहना है कि मरने वालों को 2 लाख का मुआवजा और घायलों को 50 हजार की मदद राशि दी जाएगी. गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया है.

गाजियाबाद: 5 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत, 6 जख्मी, छह हिरासत में लिए गए

बता दें कि इससे पहले कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतें जमींदोज़ हो गईं थीं. एक निर्माणाधीन बिल्डिंग दूसरी बिल्डिंग पर गिर गई थी. इस हादसे में 9 लोग मारे गए थे.

सरकार ने हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक वी. पी. सिंह व सहायक महाप्रबंधक अख्तर अब्बास जैदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि विशेष कार्य अधिकारी विभा चहल का तबादला कर दिया गया है.गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनीत कुमार सिंह को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है.

एबीपी न्यूज ने घायलों से बात की.

गाज़ियाबाद ज़िला अस्पताल में 7 लोग को रेस्क्यू करके लाया गया. एक की मौत हो गयी. गुलाब रानी, देवेंद्र और शिवा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. राजकुमार, रईस और गीता का गाज़ियाबाद के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. रईस बिहार के अररिया के रहने वाले हैं. रईस के कमर में चोट लगी है. रईस ने बताया कि इमारत गिरने के बाद वो एक महिला को बचा रहे थे तभी एक जेसीबी मशीन से टकराने के बाद रईस घायल हो गए. गीता एमपी के दमोह की हैं और इस बिल्डिंग में मजदूरी करती हैं. गीता ने बताया कि उन्होंने पिलर में दरार की शिकायत की थी लेकिन मालिक ने कहा कि काम करो कुछ नहीं है. हम सब लोग पहली मंजिल पर थे. गीता ने बताया कि एक फ्लोर पर 6 या 7 फ्लैट थे. एबीपी न्यूज़ ने गाज़ियाबाद ज़िला अस्पताल के सीएमओ एन के गुप्ता से भी बात की. सीएमओ ने बताया कुल 8 लोगों को बचा कर लाया गया था. जिसमें एक की मौत पहले ही हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. तीन लोगों का इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget