एक्सप्लोरर

मुरादाबाद से एक साथ लापता हुईं चार लड़कियां बिहार में मिलीं, खेल-खेल में चढ़ी थीं ट्रेन में

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बीते मंगलवार को एक साथ गायब हुईं चार लड़कियां बिहार के बछवारा रेलवे स्टेशन पर मिलीं. वे खेल-खेल में ट्रेन में चढ़ गईं थीं और बिहार पहुंच गईं. स्थानीय पुलिस ने इनके गायब होने की सूचना जीआरपी को दी थी.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बीते मंगलवार को एक साथ गायब हुईं चार लड़कियां बिहार के बछवारा रेलवे स्टेशन पर मिलीं. वे खेल-खेल में ट्रेन में चढ़ गईं थीं और बिहार पहुंच गईं. स्थानीय पुलिस ने इनके गायब होने की सूचना जीआरपी को दी थी. पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी गुरुवार को दी. भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली चार लड़कियों के लापता हो जाने के बाद हड़कंप मच गया था. इस तरह एक साथ चार लड़कियों के गायब हो जाने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी.

पुलिस के मुताबिक, चारों लड़कियां घर में लकड़ी लेने के लिए जाने को कहकर गांव से निकली थीं, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं. पुलिस पड़ताल में इन चारों लड़कियों को पास के रेलवे स्टेशन पर देखे जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद जीआरपी को इस बारे में सूचना देकर उनकी खोजबीन शुरू की गई थी.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर शाम जीआरपी को इनकी लोकेशन बिहार के बछवारा रेलवे स्टेशन पर मिली. बच्चियों को वहां से लाने के लिए पुलिस और परिवार के सदस्य यहां से रवाना हो चुके हैं.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि घर से लापता हुई चारों लड़कियों को पुलिस ने जनसंर्पक एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार एक वृद्ध की सूझबूझ से बिहार के जनपद बेगुसराय के बछवारा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि बड़ी बेटी किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी. उसके साथ तीनों चचेरी बहनें भी निकल गर्इं. बच्चियों को वहां से लाने के लिए पुलिस और परिवारीजन बिहार के लिए रवाना हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget