एक्सप्लोरर

यूपी में 48 घंटे में ‘तीन तलाक’ की चार घटनाएं, किसी ने मांगा दहेज तो कोई बीमार बेटी से था परेशान

तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दे दिया है तो वहीं केंद्र सरकार इसपर कानून लाने की तैयारी कर रही है. तीन तलाक का बिल लोकसभा से पास भी हो चुका है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में तीन तलाक की चार घटनाएं सामने आई हैं. तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दे दिया है तो वहीं केंद्र सरकार इसपर कानून लाने की तैयारी कर रही है. तीन तलाक का बिल लोकसभा से पास भी हो चुका है. बावजूद इसके तीन तलाक देने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. बरेली, सुल्तानपुर, गोंडा, रामपुर में मामूली बातों को लेकर पतियों ने अपनी अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोला और नाता तोड़ लिया.
  1. बरेली में पत्नी से मारपीट के बाद दिया तीन तलाक
यूपी के बरेली में जगतपुर की तरन्नुम का नया मामला सामने आया है. तरन्नुम को पहले तो पति रफीक ने जमकर पीटा, फिर जान लेने की कोशिश की. फिर ‘तलाक तलाक तलाक’ कह कर चला गया. दोनों की शादी मई 2016 में हुई थी. शादी के बाद रफीक तरन्नुम को दहेज के लिए परेशान करने लगा. दो दिन पहले रफीक तरन्नुम के मायके पहुंचा और उसके साथ मारपीट की. तरन्नुम की गर्दन दबा दी. जब उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की. इसके बाद रफीक ने तरन्नुम को ‘तलाक़ तलाक़ तलाक़’ कहकर हमेशा के लिए पति पत्नी का रिश्ता खत्म कर दिया. यूपी में 48 घंटे में ‘तीन तलाक’ की चार घटनाएं, किसी ने मांगा दहेज तो कोई बीमार बेटी से था परेशान
  1. सुल्तानपुर में पत्नी को दुबई से फोन करके दिया तीन तलाक
सुल्तानपुर में रुबीना नाम की महिला को भी उसके पति ने तीन तलाक दे दिया. रुबीना का निकाह 17 मई 2012 को हुआ था. परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने पहले मायके भगा दिया और फिर दुबई से फोन पर तीन तलाक दे दिया. तलाक पीड़िता का ससुराल अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाने में है. रुबीना का चार साल का बेटा भी है. यूपी में 48 घंटे में ‘तीन तलाक’ की चार घटनाएं, किसी ने मांगा दहेज तो कोई बीमार बेटी से था परेशान
  1. बेटी के इलाज से पल्ला छुड़ाने के लिए दिया तीन तलाक
गोंडा की सकीना की पति मुबारक अली से शादी 17 साल पहले हुई थी. सकीना अपने पति से कुछ नहीं मांग रही थी. दिव्यांग बेटी के इलाज को लेकर पति मुबारक अली से पैसे मांगे थे, लेकिन इसी से उसकी जिंदगी में कोहराम मच गया. मुबारक अली ने फोन उठाया. नंबर घुमाया और सकीना को तीन तलाक देकर उससे और उसकी बेटी से पल्ला छुड़ा लिया. सकीना तीन तलाक के दर्द को समेटे पिता के घर रह रही है. मुबारक अली मुम्बई में नौकरी करता है और दोनों की एक लड़की करिश्मा भी है जिसकी उम्र 14 साल है. सकीना का शौहर मुबारक साल में कभी-कभार ही गांव आता और दो-चार दिन रहने के बाद वापस चला जाता है. अब तक शौहर उसे नियमित पैसे भेजता रहा. वहीं एक दिन बेटी की तबीयत कुछ ज्यादा खराब होने पर शौहर को फोन कर अपना दुखड़ा सुनाया, जिससे शौहर आग बबूला हो गया और फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कह तलाक दे दिया. यूपी में 48 घंटे में ‘तीन तलाक’ की चार घटनाएं, किसी ने मांगा दहेज तो कोई बीमार बेटी से था परेशान
  1. दहेज नहीं मिलने के बाद दिया तीन तलाक
रामपुर के रामपुर की अमरीन को उसके पति ने 6 जनवरी को तीन तलाक दे दिया. दो महीने पहले अमरीन ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर केस दर्ज कराया था. दो महीने पहले दर्ज हुए इस मामले में दहेज़ उत्पीडन के आरोप थे, जिसके चलते मामला काउंसिलिंग की प्रक्रिया में चल रहा है. अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने जैसे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget