एक्सप्लोरर

बारिश के रोड़े के बावजूद हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने निकले एडीजी प्रशांत कुमार

एडीजी प्रशांत कुमार ने पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ यात्रा का जायजा लिया और हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ियों पर फूल बरसाये. जब एडीजी हेलीकॉप्टर से टेकऑफ करने पहुंचे तो अचानक तेज बारिश से घिर गये. करीब घंटे भर के इंतजार के बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भर सका.

मेरठ: एडीजी प्रशांत कुमार ने पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को कांवड़ यात्रा का जायजा लिया और हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ियों पर फूल बरसाये. मेरठ के पुलिस लाइन में जब एडीजी हेलीकॉप्टर से टेकऑफ करने पहुंचे तो अचानक तेज बारिश से घिर गये. करीब घंटे भर के इंतजार के बाद हेलीकॉप्टर उड़ान भर सका. हेलीकॉप्टर के नजदीक पहुंचते ही शुरू हुई बारिश पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में चल रही कांवड़यात्रा की निगेहबानी के लिए प्रदेश सरकार ने तीन दिन के लिए मेरठ में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है. कांवड़ मार्ग के हेलीकॉप्टर सर्वेक्षण के पहले दिन मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों का दौरा करना था. मेरठ पुलिस लाइन में तय शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 2 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर पहुंचा. फ्यूलिंग के बाद एडीजी जैसे ही हेलीकॉप्टर के नजदीक पहुंचे अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश इतनी अचानक हुई कि पुलिसकर्मी एडीजी के पास छाता लेकर भी नही पहुंच सके. बारिश से बचने के लिए एडीजी हेलीकॉप्टर में बैठ गये. थोड़ी देर बाद एडीजी की गाड़ी लेकर एएसपी सतपाल अंतिल हेलीकॉप्टर के नजदीक पहुंचे और एडीजी को लेकर पुलिसलाइन चले गये. मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के अफसरों से साथ हवाई दौरा करीब 40 मिनट बाद बारिश रूकने पर एडीजी फिर से हैलीपैड पर पहुंचे और एएसपी सतपाल के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरी. आसमान मे पहुंचकर एडीजी प्रशांत कुमार और एएसपी सतपाल अंतिल ने कावड़ियों पर फूल बरसाये. मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में एडीजी के साथ वहां के जिलाधिकारी, एसएसपी और डीआईजी भी हवाई सर्वेक्षण के दौरान मौजूद रहे. अफसरों ने उत्तराखंड के बार्डर मंगलौर तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और ट्रैफिक का जायजा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget